{"_id":"591d4bce4f1c1b5f07f22bd5","slug":"family-members-of-jwelers-are-on-strike-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में भूख हड़ताल पर बैठा दिल्ली के सर्राफ का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में भूख हड़ताल पर बैठा दिल्ली के सर्राफ का परिवार
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 18 May 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
होली गेट चौराहे पर भूख हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सराफा हत्या-लूटकांड के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मेघ अग्रवाल के परिवार वाले गुरुवार को होलीगेट पर जाकर अनशन पर बैठ गए। साथ में व्यापारी भी पहुंच गए। यहां कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और सांसद हेमामालिनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सरकार के विरोध में भी नारे गूंजते रहे।
अभी तक पुलिस दो सराफों की हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे व्यापारी परिवार गुस्से में हैं। दोपहर को मेघ अग्रवाल के परिवार वाले होलीगेट पर जाकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। तपती दोपहरी में मेघ अग्रवाल के पिता महेश अग्रवाल, मां मंजू, बहन जीनू और बहन के साथ अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। आसपास के व्यापारी भी इनके समर्थन में आ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। पुलिस को खूब कोसा गया। मंत्री श्रीकांत शर्मा और सांसद हेमामालिनी निशाने पर रहीं।
कुछ समय बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इन्हें मनाने पहुंच गए। पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने मनाया लेकिन बात नहीं बनी। मेघ अग्रवाल के पिता महेश अग्रवाल सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव के होलीगेट अनशन स्थल पर पहुंचते ही उनके पैर पकड़ कर रो पडे़ थे। सिटी मजिस्ट्रेट भी भावुक हो गए। बाद में एसपी सिटी ने पहुंचकर भरोसा दिलाया कि 48 घंटे में बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस आश्वासन पर परिवार के लोग धरने से हट गए।