{"_id":"651b989dd374c2c042062ac4","slug":"family-members-are-on-hunger-strike-in-martyr-memorial-complex-to-file-case-in-agra-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसी व्यवस्था: आगरा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए भूख हड़ताल पर परिवार, पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसी व्यवस्था: आगरा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए भूख हड़ताल पर परिवार, पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप
Tue, 03 Oct 2023 10:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:31 AM IST
सार
आगरा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक परिवार को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
यह कैसी व्यवस्था: आगरा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए भूख हड़ताल पर परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक परिवार शहीद स्मारक परिसर में भूख हड़ताल पर बैठा है। उनका कहना है कि पुलिस ने झगड़े के मामले में एकपक्षीय कार्रवाई की। उनकी शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया। अधिकारियों से शिकायत पर भी न्याय नहीं मिल रहा है। इससे भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। मामले में एसीपी लोहामंडी को जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के लड़ामदा गांव का है। गांव निवासी जहांगीर ने बताया कि 11 अप्रैल को विपक्षी जाकिर हुसैन आदि ने घर पर आकर हमला बोला था। परिवार की जमीला, निसार और रफीक को मारपीट कर घायल किया। विपक्षी पहले थाने पहुंच गए। पुलिस ने जाकिर पक्ष की तहरीर पर केस लिख लिया। वह थाने गए तो उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: प्रस्ताव खारिज न होता तो 68 साल पहले ही आगरा बन जाता राज्य और राजधानी, जाट संसद में फिर उठी इसकी सुगबुगाहट
विज्ञापन
बताया कि चौकी प्रभारी बिचपुरी ने कोई कार्रवाई नहीं की। झगड़े में जो लोग शामिल नहीं थे, उनको भी नामजद किया गया। बाद में दरोगा ने धारा हटाने के लिए रुपयों की मांग की। शिकायत पर चौकी प्रभारी का तबादला भी हो गया। मगर, आज तक केस दर्ज नहीं किया गया। बाद में पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने मेडिकल कराया। मगर, तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया। वह पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त नगर से कई बार गुहार लगा चुके हैं। थककर भूख हड़ताल शुरू की है।
यह भी पढ़ेंः- Agra: शाही जामा मस्जिद में विवाद, नई कमेटी गठन के साथ दो पक्ष आमने-सामने, कर दिया गया नए शहर मुफ्ती का एलान
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामला 5 महीने पुराना है। पूर्व में कोई शिकायत नहीं हुई। आरोपी पक्ष भी केस दर्ज कराना चाहता है। फिर भी मामले में एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह को जांच के आदेश किए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।