{"_id":"66b057e6f8a9a5dfdc031128","slug":"family-had-bought-land-worth-rs-75-lakh-in-govardhan-got-such-a-cheat-lost-senses-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोवर्धन में एक परिवार ने खरीदी थी 75 लाख की जमीन, मिला ऐसा धोखा...उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोवर्धन में एक परिवार ने खरीदी थी 75 लाख की जमीन, मिला ऐसा धोखा...उड़ गए होश
Mon, 05 Aug 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:11 AM IST
सार
गोवर्धन में जमीन का सौदा कर आगरा के जिस परिवार ने 75 लाख रुपये दे दिए, उसके सामने सच आया तो होश उड़ गए। इस परिवार को जमीन मिली और नाहीं बेचने वाले।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोवर्धन में जमीन का सौदा कर हरीपर्वत क्षेत्र के एक परिवार से 75 लाख रुपये ले लिए गए। बाद में न जमीन मिली न जमीन बेचने वाले। रकम मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी, षड्यंत्र की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
नगला धनी, न्यू विजय नगर कॉलोनी निवासी बृजराज सिंह ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि गोवर्धन, मथुरा में एक जमीन खरीदी थी। उनकी मुलाकात वहां के रहने वाले मनोज चौहान से हुई थी। एक साल पहले मुरलीधर महाराज, सुरेश चंद्र शर्मा और संजीव कुमार को लेकर वह घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज ने कहा कि तीनों की राधाकृष्ण डेवलपर्स के नाम से फर्म है। वह जमीन पर प्लॉटिंग कर रहे हैं। इससे संबंधित कागजात भी दिखाए। इसके बाद 6 बीघा जमीन का सौदा किया। एक बीघा की कीमत 16.50 लाख रुपये तय की। उन्होंने आरोपियों को 75 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए। बाकी बैनामा होने पर देना तय हुआ।
आरोपी बैनामा करने के लिए नहीं आए। रकम वापसी की कहने पर टालमटोल करने लगे। वह जमीन देखने गए। पता चला कि फर्म के नाम से कोई प्लाॅटिंग नहीं हो रही है। मनोज चौहान ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।