फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family found living in the house sealed by ADA action taken again

आगरा: एडीए ने जिस मकान पर लगाई सील, उसमें रहता मिला परिवार; फिर हुई कार्रवाई

Fri, 08 Dec 2023 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Dec 2023 11:36 AM IST
सार

एडीए द्वारा लगाई गई सील तोड़कर मकान में परिवार फिर से रहने लगा। जानकारी के बाद पहुंची एडीए की टीम ने परिवार को मकान से बाहर निकाला है। 
 

विज्ञापन
Family found living in the house sealed by ADA action taken again
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) और थाना पुलिस अवैध निर्माणों की निगरानी में फेल साबित हो रहे हैं। सील की रक्षा नहीं कर पा रहे। अभिरक्षा में सील टूट रहीं हैं। ताजमहल के पास नगला डीम में सील तोड़कर मकान में परिवार रहने लगा। बृहस्पतिवार को एडीए ने परिवार को सामान सहित बाहर निकाल कर दोबारा सील लगाई है। ताज ट्रेडिशनल गेस्ट हाउस सहित चार अवैध निर्माण सील किए गए हैं।
विज्ञापन


एडीए के इंजीनियर व प्रवर्तन अधिकारी अवैध निर्माणों पर लगाई जा रही सील की रक्षा करने में नाकाम हैं। सीलिंग के बाद निर्माण की निगरानी पुलिस को करनी हैं। पुलिस अभिरक्षा में भी अवैध निर्माणों पर लगी सील टूट रही हैं। नगला डीम निवासी मुरारी लाल ने ताजमहल के प्रतिबंधित ग्रीन बैल्ट क्षेत्र में अवैध निर्माण कर मकान बनाया। जिसे एडीए ने जुलाई में सील किया था। सील तोड़कर मकान में परिवार रहने लगा। बुधवार को एडीए ने निवासरत परिवार को बाहर निकाल कर दोबारा सील लगाई है।
विज्ञापन


धांधपुरा में अवधेश कुमार शर्मा ने ताज ट्रेडिशनल गेस्ट हाउस का 200 वर्ग गज में अवैध निर्माण कराया। एडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं था। 10 अगस्त को एडीए ने काम बंद करने का नोटिस दिया। लेकिन चोरी-छिपे रात में निर्माण हो रहा था। बुधवार को प्रवर्तन दल ने ताज ट्रेडिशनल गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। शिल्पग्राम रोड पर ही कैला कोल्ड स्टोर के पीछे सरवन कुमार ने सील तोड़कर भवन में गोदाम बना लिया था। जिसे खाली करा कर एडीए ने दोबारा सील लगाई है। वहीं, नगला डीम में धनपाल ने अवैध रूप से बनाए जा रहे बेसमेंट व भूतल पर सील लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   खुल गई पोल: फ्लैट्स में गंदगी... सड़क पर बंधे मिले मवेशी, मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण; दिए ये निर्देश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed