फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divisional Commissioner inspected from Shastripuram to Kakua agra

खुल गई पोल: फ्लैट्स में गंदगी... सड़क पर बंधे मिले मवेशी, मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण; दिए ये निर्देश

Fri, 08 Dec 2023 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Dec 2023 10:18 AM IST
सार

मंडलायुक्त के निरीक्षण में एडीए की योजनाओं की पोल खुल गई। फ्लैट्स में गंदगी के अंबार मिले, तो वहीं सड़क पर मवेशी बंधे हुए थे। 

 

विज्ञापन
Divisional Commissioner inspected from Shastripuram to Kakua agra
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण की योजनाओं की हकीकत जानने के लिए निरीक्षण किया। उन्हें भूखंडों पर अवैध कब्जे, फ्लैट्स में गंदगी और सड़क पर मवेशी बंधे मिले। रखरखाव में लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सबसे पहले शास्त्रीपुरम हाईट्स का निरीक्षण किया। फ्लैट्स बदहाल थे। व्यावसायिक भूखंडों पर झोपड़ियां बन गईं थीं। बीच सड़क पर भैंस बांधी जा रही थीं। मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। इसके बाद वो ताजनगरी स्थित एडीए हाईट्स पहुंचीं। यहां भी फ्लैट्स खराब स्थिति में मिले। दोनों जगह फ्लैट्स का रखरखाव उचित नहीं था। यहां से ककुआ और भांडई गईं। ककुआ भांडई में नई टाउनशिप प्रस्तावित है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कुठावली स्थित 100 एकड़ भूमि का निरीक्षण भी किया। यहां औद्योगिक पार्क विकसित होना है। मंडलायुक्त ने एडीए उपाध्यक्ष को सात दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मेंहदी का रंग फीका पड़ने से पहले मौत: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, पहली बार आई थी मायके... सुनाई थी आपबीती


गंदगी पर लगाया पांच लाख रुपये जुर्माना
मंडलायुक्त ने ताजमहल पर पश्चिमी गेट पार्किंग से लेकर शिल्पग्राम तक निरीक्षण किया। स्मारक क्षेत्र में गंदगी मिलने पर संबंधित एजेंसी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सड़कों पर गड्ढे मिलने पर मंडलायुक्त नाराज हुई। जोनल सफाई अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed