फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   False information in the SIR form will result in fines and imprisonment.

Agra News: एसआईआर फाॅर्म में भरा झूठ तो होगा जुर्माना और कारावास

Wed, 19 Nov 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
False information in the SIR form will result in fines and imprisonment.
बैठक करते डीएम
आगरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू हुए 15 दिन बीत गए। नौ विधानसभा क्षेत्र में 36 लाख मतदाता हैं। 35 लाख से अधिक मतदाताओं को फॉर्म वितरित हो चुके हैं। फॉर्म भरने में मतदाता कोई झूठी बात नहीं लिखे। यदि फॉर्म में कोई तथ्य झूठ लिखा या भारत का नागरिक नहीं हुआ तो एक साल तक कारावास या जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

ऐसे में फॉर्म में सही-सही सूचनाएं दर्ज की जाएं। एसआईआर के बाद नई मतदाता सूची बनेगी। जिनमें शामिल होने के लिए फॉर्म भरना और हस्ताक्षर करना मतदाता के लिए अनिवार्य है। बीएलओ को भी यह घोषणा करनी होगी कि उपरोक्त विवरण को 2003 की मतदाता सूची से सत्यापित कर लिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि 35 लाख से अधिक मतदाताओं के घर फॉर्म पहुंच चुके हैं। 3,696 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म बांट चुके हैं। करीब 70 हजार फॉर्म एकत्र भी हुए हैं। बुधवार तक यह आंकड़ा एक लाख पार कर सकता है।
विज्ञापन


नौ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 233 नए बूथ
- जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मंगलवार को पोलिंग बूथ के संभाजन के संबंध में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की। बताया कि एक बूथ पर अधिकतम 1,200 मतदाता होंगे। पोलिंग बूथ पर संभाजन के लिए समय सारिणी भी चस्पा की गई थी। 10 नवंबर को बूथों की सूची प्रकाशित की गई थी। जिसके संबंध में सभी दलों से आपत्तियां व सुझाव आए। नौ विधान सभा क्षेत्र में 3,929 बूथों के संभाजन के बाद 233 नए बूथ बढ़ गए हैं। एत्मादपुर में 46, दक्षिण में तीन, उत्तर में 23, ग्रामीण में 34, फतेहपुर सीकरी में 22, खेरागढ़ में 31, फतेहाबाद में 39, बाह में 24 नए बूथ बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed