{"_id":"690eb7407027808a91064df2","slug":"fake-wires-sold-in-company-s-name-one-arrested-in-agra-99-bundles-seized-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार भी नकली: इस ब्रांडेड कंपनी के नाम पर हो रहा था खेल, एक आरोपी गिरफ्तार; 99 बंडल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार भी नकली: इस ब्रांडेड कंपनी के नाम पर हो रहा था खेल, एक आरोपी गिरफ्तार; 99 बंडल बरामद
Sat, 08 Nov 2025 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:51 AM IST
सार
ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली तार बेचने का एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तार के 99 बंडल भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक दुकानदार को क्राॅम्पटन ग्रिव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के नाम पर नकली तार बेचने के आरोप में रकाबगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंपनी के अधिकृत ऑपरेशन मैनेजर ने केस दर्ज कराया था।
पंजाब के मोहानी निवासी अमित दुबे ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वैभव इलेक्ट्रिकल्स छीपीटोला के मालिक यश जैन और उनके भाई वैभव जैन कंपनी के नाम पर नकली तार को असली बताकर ग्राहकों को बेच रहे हैं। वह अपनी एक सहयोगी रचना कपूर के साथ आगरा आए।
थाना रकाबगंज पुलिस को साथ लेकर आरोपी की दुकान पर गए। मौके से 99 बंडल नकली तार बरामद हुए। दुकान पर यश जैन के पास कोई वैध बिल या दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर सील कर दिया। यश जैन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि वैभव जैन नहीं मिले। आरोपियों के विरुद्ध काॅपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।