{"_id":"603367f38ebc3ee90e382030","slug":"fake-transgender-illegal-recovery-from-people-trapped-in-jam-after-agra-police-remove-from-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस के हटते ही फिर वसूली शुरू, जाम में फंसे लोगों का रास्ता रोक रहे नकली किन्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस के हटते ही फिर वसूली शुरू, जाम में फंसे लोगों का रास्ता रोक रहे नकली किन्नर
Mon, 22 Feb 2021 01:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ी से पैसे लेते नकली किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा एनएच-2 पर खंदारी फ्लाईओवर से पुलिस के हटते ही रविवार को नकली किन्नर वसूली के लिए पहुंच गए। ये वाहनों का रास्ता रोककर पैसा मांग रहे थे। दोपहर को एक से चार बजे तक पांच किन्नर वाहन चालकों को परेशान करते रहे। इस दौरान एक सिपाही तक नहीं आया। पहले नकली किन्नरों का एक गुट वसूली के लिए आता था, इस बार दो आए।
आईएसबीटी पर दिन में कई-कई घंटे ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में परेशान लोगों का रास्ता नकली किन्नर रोकते हैं तो वे उन्हें पैसा दे ही देते हैं। पुलिस के पास इन नकली किन्नरों की शिकायतें पहुंची है। इस पर पिछले सप्ताह पुलिस तैनात की गई थी। तब से ये नहीं आ रहे थे।
ये भी पढ़ें: आगरा में दोहरी मार: ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों से वसूली कर रहे नकली किन्नर
विज्ञापन
रोडवेज की बस के अंदर भी वसूली
आईएसबीटी के सामने दोपहर एक बजे नकली किन्नरों का एक गुट चार पहिया और दो पहिया वाहनों के चालकों से वसूली कर रहा था। दूसरा गुट रोडवेज की बस में घुस गया। यह लोगों से पैसे मांग रहा था। अलीगढ़ जा रही बस में लोगों ने इनका विरोध किया तो नीचे उतर आए।

15 मिनट तक कार को जाने नहीं दिया
खंदारी फ्लाईओवर पर दोपहर 1:30 बजे कार के आगे एक नकली किन्नर खड़ा हो गया। दूसरा कार सवार लोगों से पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं मिले तो आगे खड़ा किन्नर हटा नहीं। 15 मिनट तक कार खड़ी रही। इसके बाद कार सवार लोगों ने 20 रुपये दिए। तब कार आगे जा पाई।
कार्रवाई की जाएगी
एनएच-2 पर जाम में फंसे वाहनों से नकली किन्नरों की अवैध वसूली की शिकायत पर पुलिस को तैनात किया था। इसके बाद से वसूली नहीं हुई। अब नकली किन्नर फिर से आए हैं तो इन पर कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस को इसके निर्देश दे दिए हैं। - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी