{"_id":"5e7227fa8ebc3e6fd92a6a6c","slug":"fake-ticket-in-railway-ticket-kosi-news-agr4343819143","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकटों के फर्जीवाडे़ का भंडाफोड़, बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकटों के फर्जीवाडे़ का भंडाफोड़, बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार, निलंबित
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रेलवे टिकट में चल रहे फर्जीवाड़ा का उत्तर मध्य रेलवे की सतर्कता टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। इसके मुख्य आरोपी बुकिंग लिपिक कोसीकलां के गांव हताना निवासी दौलतराम को गिरफ्तार कर उसके पास से 41 फर्जी टिकट और कैश बरामद हुआ। बांदा जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित भी कर दिया गया।
मामला बांदा जनपद के अतर्रा रेलवे स्टेशन का है। शनिवार (14 मार्च) को शाम करीब 5 बजे रेलवे के उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (यातायात) उत्तर मध्य रेलवे ब्रजेश कुमार मिश्र द्वारा गठित टीम ने अतर्रा रेलवे स्टेशन में बुकिंग काउंटर पर छापा मारा। यहां टीम को 41 फर्जी अनारक्षित टिकट हाथ लगे। यह 8610 रुपये के थे।
इसके अलावा काउंटर पर 7000 रुपये अतिरिक्त बरामद हुए। सतर्कता टीम ने बुकिंग क्लर्क दौलतराम को पकड़ लिया और बांदा में जीआरपी थाने के हवाले कर दिया। अतर्रा रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की तहरीर पर लिपिक दौलतराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी के बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (झांसी) ने आरोपी लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बांदा जीआरपी थाना इंस्पेक्टर रामबरन सिंह ने बताया कि आरोपी लिपिक को जेल भेज दिया गया है।