फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Test Samples Of Corona Virus Taken By Doctor In Mathura

यूपीः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने दिए कोरोना के फर्जी जांच नमूने, सीएमओ ने बैठाई जांच

Tue, 22 Sep 2020 12:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Sep 2020 12:39 PM IST
सार

सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र राना ने बताया कि यह मामला अभी सोशल मीडिया से संज्ञान में आया है। यह वीडियो बलदेव सीएचसी का है। इसकी शिकायत सीएमओ से कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
Fake Test Samples Of Corona Virus Taken By Doctor In Mathura
corona virus - फोटो : sociol media

विस्तार

कोरोना महामारी में फर्जी जांच नमूने लेने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो सीएमओ ने जांच बैठा दी। सीएचसी बलदेव में एक डॉक्टर द्वारा अलग-अलग नामों से फर्जी तरीके से खुद की जांच करवाई जा रही है। ताकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया गया टारगेट पूरा किया जा सके। इस फर्जीवाड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। अब डॉक्टर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर ने सीएमओ को भेजे शिकायती पत्र में अपने आथ किसी अनहोनी का खतरा होने की बात की है। आरोप लगाया है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कोरोना के मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र राना ने बताया कि यह मामला अभी सोशल मीडिया से संज्ञान में आया है। यह वीडियो बलदेव सीएचसी का है। इसकी शिकायत सीएमओ से कर दी गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ब्रज में बने फिल्म सिटीः ताजमहल से लेकर यमुना घाटों तक शूटिंग की शानदार लोकेशन 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, एसीएमओ मथुरा।
 

बता दें कि जनपद में सोमवार को गर्भवती महिला और वृद्ध की मौत हो गई। महिला को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डिलीवरी से पूर्व उसने दम तोड़ दिया।

वहीं 60 नए केस पाए गए। मृतकों की संख्या 77 हो गई है जबकि जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3649 पहुंच गया। जिसमें 2687 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 885 एक्टिव केस हैं। दोनों मृतकों को कुल संख्या में नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed