फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake teachers set fire in bsa office agra

तो क्या फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों ने लगाई थी बीएसए दफ्तर में आग, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Wed, 27 Nov 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
fake teachers set fire in bsa office agra
बीएसए दफ्तर आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बीएसए दफ्तर में आठ अक्तूबर को आग लगाए जाने के मामले में डेढ़ महीने की जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि इस प्रकरण के पीछे उन शिक्षकों का हाथ हो सकता है जिनकी नौकरी जाने वाली थी। 
विज्ञापन


इनकी बीएड की डिग्री फर्जी हैं। साथ ही एक लिपिक की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। जिन शिक्षकों का रिकार्ड जला है, उनकी बुधवार को सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद इनसे पूछताछ होगी। लिपिक का नाम भी सूची में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


फील्ड यूनिट की टीम ने दी थी यह रिपोर्ट 

फील्ड यूनिट की टीम ने वारदात के आठवें दिन यह रिपोर्ट दे दी थी कि आग बाहर से लगाई गई है। सिर्फ दो ही जगह आग लगी थी। इन दोनों जगह फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों की फाइलें रखी थीं। इनकी कुल संख्या 241 है। इनकी बर्खास्तगी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आग न लगाई होती तो ये अब तक बर्खास्त किए जा चुके होते। अन्य जिलों में यह कार्रवाई हो चुकी है। प्रदेश में ऐसे शिक्षकों की संख्या 2500 है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जांच समिति को कुछ सुराग मिले हैं। इन पर काम किया जा रहा है। सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि जिन शिक्षकों का रिकार्ड जला है, उनकी सूची बुधवार को तैयार की जाएगी।

जांच के लिए आज जाएगी समिति

आग लगने के बाद से बीएसए दफ्तर में पुलिस का ताला लटका है। एसएसपी का कहना है कि पहले रिकार्ड सुरक्षित किया जाए, इसके बाद ताला खोल लिया जाए। इस संबंध में डीएम ने चार सदस्यीय जांच समिति भी गठित की है। वह बुधवार को जांच के लिए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed