{"_id":"5ed08d748ebc3e9042045c70","slug":"fake-teachers-names-registered-in-school-register-no-fir-by-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड फर्जीवाड़ाः एफआईआर नहीं कराई, स्कूलों के रजिस्टरों में दर्ज बर्खास्त शिक्षकों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड फर्जीवाड़ाः एफआईआर नहीं कराई, स्कूलों के रजिस्टरों में दर्ज बर्खास्त शिक्षकों के नाम
Fri, 29 May 2020 09:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 29 May 2020 09:50 AM IST
सार
स्कूल के रजिस्टरों से नहीं हटाया बर्खास्त शिक्षकों के नाम
विज्ञापन
Fake Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले 24 शिक्षकों को 18 मई 2020 को बर्खास्त किया गया था। जिले में अभी तक किसी भी शिक्षक का नाम स्कूल के रजिस्टर से नहीं हटाया गया और न ही शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर कराई गई।
जिस दिन शिक्षकों को बर्खास्त किया गया। उसी दिन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को भी बीएसए की ओर से आदेश जारी किया गया था कि वह हफ्ते भर के अंदर बर्खास्त शिक्षक का नाम स्कूल के रजिस्टर से हटाकर उसे प्रमाणित करा लिया जाए।
फर्जी शिक्षकः एसआईटी जांच शामिल शिक्षकों का वेतन रोका, बर्खास्तगी के बाद एफआईआर
विज्ञापन
मानव संपदा पोर्टल से भी शिक्षकों का नाम हटाने के साथ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वेतन की रिकवरी करने के लिए कहा था। इस दिशा में किसी खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को रिपोर्ट नहीं दी है।

बीएसए राजीव कुमार यादव का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारियों को रिमाइंडर भेजा रहा है। उनसे बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी जा रही है। संबंधित स्कूल का रजिस्टर मंगाकर देखा जाएगा। एफआईआर कराने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इस संबंध में सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से पुलिस अधिकारियों को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है।
माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के नाम पर फिर मांगे
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2004-05 के प्रमाणपत्र लगाने वाले सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के नाम दोबारा मांगे हैं। मंडल में आगरा और फिरोजाबाद से सभी जिलों की सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है।
यह सूचना 14 मई तक ही उपलब्ध करानी थी। 27 मई को रिमाइंडर जारी किया गया है। आगरा में 109 सहायता प्राप्त स्कूलों में से महज 40 स्कूलों की रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें 19 शिक्षकों के नाम हैं। बाकी स्कूलों को डीआईओएस रवींद्र सिंह ने रिमाइंडर भेजा था, जानकारी उपलब्ध कराने में देरी पर स्कूल बंद होने का हवाला दे रहे हैं।