फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FAKE TEACHERS

अनुदेशक और शिक्षिका का असली नाम क्या पता लगाएगी पुलिस

Wed, 17 Jun 2020 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
FAKE TEACHERS
मैनपुरी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करहल और उच्च प्राथमिक विद्यालय जमौरा में तैनात युवतियों के असली नाम और पते क्या हैं इसका पता पुलिस लगाएगी। खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करहल में दीप्ति नाम से एक युवती शिक्षिका के रूप में एक साल से काम कर रही थी। जबकि बेवर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जमौरा में एक अनुदेशिका भी दीप्ति के नाम से सात साल से नियुक्त थी। मंगलवार को दोनों के अभिलेख फर्जी पाए जाने पर उनकी संविदा समाप्त कर दी गई। कोतवाली में खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों ही दीप्ति विभाग की पकड़ से बाहर थीं। आखिर दोनों के असली नाम क्या हैं और वह कहां की रहने वाली हैं। उनकी नौकरी किसने लगवाई यह पता अब कोतवाली पुलिस लगाएगी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस फोटो के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed