{"_id":"5eea0c228ebc3e42df17f736","slug":"fake-teachers-mainpuri-news-agr4464740140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षिकाएं अभी भी खेल रहीं लुकाछिपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षिकाएं अभी भी खेल रहीं लुकाछिपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शिक्षा विभाग में अनामिका शुक्ला मामले के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। एक के बाद एक नए राज सामने आ रहे हैं। जिले से दो शिक्षिकाएं गिरफ्तार हो चुकीं हैं। सूत्रों की मानें तो कानपुर पुलिस और एसटीएफ अभी दो अन्य शिक्षिकाओं की तलाश में जुटी है। इनका निवास शहरी क्षेत्र में ही है, लेकिन अभी तक दोनों लुकाछिपी का खेल जारी है।
अनामिक शुक्ला के नाम पर एक-दो नहीं बल्कि करीब 25 महिलाएं अलग-अलग जिलों में नौकरियां कर रहीं थीं। इस फर्जीवाड़ा का खुलासा होने के साथ ही जहां प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। वहीं इस मामले की जड़े कितनी गहरी हैं इसको लेकर भी कई जिलों की पुलिस और एसटीएफ जांच में जुटी है। जिले से दो शिक्षिकाएं गिरफ्तार भी हो चुकीं हैं। सूत्रों की मानें तो कानपुर पुलिस और एसटीएफ अभी शहर में ही रहने वाली दो शिक्षिकाओं की तलाश कर रही है। दोनों में कोई भी टीम के हाथ नहीं आ सका है। जानकारी मिली है कि एसटीएफ द्वारा पकड़े गए पुष्पेंद्र ने कई राज उगले हैं। उसने फर्जीवाड़ा के तार कानपुर और मैनपुरी से जुड़े होने की बात कही है। इसके बाद से ही कानपुर पुलिस भी तेजी के साथ मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही एसटीएफ जिले से एक बड़े रैकेट का खुलासा कर सकती है।