फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake teacher found in agra university by adhar card

आगरा विश्वविद्यालय में पकड़ा गया एक और फर्जीवाड़ा, ये तरकीब आई काम

Fri, 09 Feb 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 09 Feb 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
fake teacher found in agra university by adhar card
आधार कार्ड
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कालेजों के करीब 8000 शिक्षकों का अनुमोदन निरस्त कर दिया गया है। इनमें से 7500 ऐसे हैं, जो एक से अधिक कॉलेजों में पढ़ा रहे थे। 
विज्ञापन


कई तो पांच से भी अधिक कालेजों में शिक्षक बने हुए थे। यह फर्जीवाड़ा शिक्षकों के डाटा से आधार कार्ड लिंक किए जाने पर पकड़ा गया है। इनके अतिरिक्त 500 ऐसे हैं, जिनके अनुमोदन की अवधि (पांच वर्ष) पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने सेल्फ फाइनेंस कालेजों में तैनात शिक्षकों का डाटा बेस तैयार किया गया है। सेल्फ फाइनेंस कालेजों में 10 हजार अनुमोदित शिक्षक हैं। डाटा को आधार संख्या से लिंक किए जाने पर साफ्टवेयर की मदद से ऐसे शिक्षकों के नाम सामने आए, जो कागजों में एक से अधिक कालेजों में पढ़ा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ्टवेयर से ही ऐसे शिक्षक तलाशे गए, जिनके अनुमोदन की अवधि पूरी हो चुकी है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि जिन शिक्षकों के अनुमोदन की अवधि पूरी हो चुकी है, उनका अनुमोदन दोबारा कराने के लिए कालेजों को पत्र भेजा गया है।

नए सिरे से अनुमोदन करना होगा

fake teacher found in agra university by adhar card
Teacher
अनुमोदन निरस्त किए जाने के बाद कालेजों को शिक्षकों का नए सिरे से अनुमोदन करना होगा। यह प्रक्रिया 30 जून 2018 के पहले पूरी करनी होगी। इसके बाद ही नए सत्र में संबंधित पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बीएड कालेजों के साथ ऐसा किया जा चुका है। शिक्षकों की संख्या के आधार पर ही सीटें आवंटित की गईं।

सेल्फ फाइनेंस कालेजों में ही नहीं कुछ एडेड कालेजों के सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों का संचालन नियमानुसार नहीं किया जा रहा है। इनमें भी पर्याप्त संख्या में अनुमोदित शिक्षक नहीं है। कम योग्यता वाले शिक्षक पढ़ा रहे हैं।  इस तरह की शिकायतें भी विवि के पास आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed