{"_id":"5a7c84464f1c1ba2268b92a1","slug":"fake-teacher-found-in-agra-university-by-adhar-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा विश्वविद्यालय में पकड़ा गया एक और फर्जीवाड़ा, ये तरकीब आई काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विश्वविद्यालय में पकड़ा गया एक और फर्जीवाड़ा, ये तरकीब आई काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कालेजों के करीब 8000 शिक्षकों का अनुमोदन निरस्त कर दिया गया है। इनमें से 7500 ऐसे हैं, जो एक से अधिक कॉलेजों में पढ़ा रहे थे।
कई तो पांच से भी अधिक कालेजों में शिक्षक बने हुए थे। यह फर्जीवाड़ा शिक्षकों के डाटा से आधार कार्ड लिंक किए जाने पर पकड़ा गया है। इनके अतिरिक्त 500 ऐसे हैं, जिनके अनुमोदन की अवधि (पांच वर्ष) पूरी हो चुकी है।
विश्वविद्यालय ने सेल्फ फाइनेंस कालेजों में तैनात शिक्षकों का डाटा बेस तैयार किया गया है। सेल्फ फाइनेंस कालेजों में 10 हजार अनुमोदित शिक्षक हैं। डाटा को आधार संख्या से लिंक किए जाने पर साफ्टवेयर की मदद से ऐसे शिक्षकों के नाम सामने आए, जो कागजों में एक से अधिक कालेजों में पढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
साफ्टवेयर से ही ऐसे शिक्षक तलाशे गए, जिनके अनुमोदन की अवधि पूरी हो चुकी है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि जिन शिक्षकों के अनुमोदन की अवधि पूरी हो चुकी है, उनका अनुमोदन दोबारा कराने के लिए कालेजों को पत्र भेजा गया है।

नए सिरे से अनुमोदन करना होगा
Teacher
अनुमोदन निरस्त किए जाने के बाद कालेजों को शिक्षकों का नए सिरे से अनुमोदन करना होगा। यह प्रक्रिया 30 जून 2018 के पहले पूरी करनी होगी। इसके बाद ही नए सत्र में संबंधित पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बीएड कालेजों के साथ ऐसा किया जा चुका है। शिक्षकों की संख्या के आधार पर ही सीटें आवंटित की गईं।
सेल्फ फाइनेंस कालेजों में ही नहीं कुछ एडेड कालेजों के सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों का संचालन नियमानुसार नहीं किया जा रहा है। इनमें भी पर्याप्त संख्या में अनुमोदित शिक्षक नहीं है। कम योग्यता वाले शिक्षक पढ़ा रहे हैं। इस तरह की शिकायतें भी विवि के पास आ चुकी हैं।