{"_id":"666c7ecd9af0e84bef09957f","slug":"fake-tea-leaves-being-sold-at-two-shops-in-langanj-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119054-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लेनगंज में दो दुकानों पर बेची जा रही नकली चाय की पत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लेनगंज में दो दुकानों पर बेची जा रही नकली चाय की पत्ती
Fri, 14 Jun 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सावधान हो जाइए, शहर में बड़े ब्रांड की नकली चाय की पत्ती बेची जा रही है। बृहस्पतिवार को टाटा टी कंपनी के अधिकारियों ने लेनगंज स्थित दो दुकानों पर छापेमारी कर 50 पैकेट जब्त किए हैं। दोनों दुकानदारों के विरुद्ध काेतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद मैनपुरी में टाटा टी कंपनी की चाय का नकली माल बेचा जा रहा है। इस सूचना पर कंपनी के अधिकारियों की ओर से कंपनी के फील्ड आफिसर अमित कुमार को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को फील्ड आफिसर अपने साथी अनुज कुमार, निखिल अग्रवाल के साथ आवास विकास स्थित एक शोरूम पर पहुंचे। वहां चेकिंग के दौरान कुछ भी नही मिला।
इसके बाद लेनगंज में गुप्ता एजेंसीज पर पहुंचे। दुकानदार जय प्रकाश गुप्ता की दुकान में चेकिंग की। इस दौरान दुकान में टाटा टी प्रीमियम 250 के 35 नकली पैकेट बरामद हुए। पास ही अशोक कुमार अमित कुमार की दुकान में चेकिंग के दौरान 15 पैकेट नकली चाय के बरामद हुए। टाटा टी कंपनी का नकली माल बेचने वाले दोनों दुकानदारों के विरुद्ध सदर कोतवाली में कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।