{"_id":"60f1ce0e96e61f49961cbb44","slug":"fake-rpf-inspector-arrets-at-agra-cantt-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पकड़ा फर्जी दरोगा: ट्रेन में टिकट नहीं लगता इसलिए बनवाई आरपीएफ की वर्दी, बेल्ट ने खोल दी पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पकड़ा फर्जी दरोगा: ट्रेन में टिकट नहीं लगता इसलिए बनवाई आरपीएफ की वर्दी, बेल्ट ने खोल दी पोल
Sat, 17 Jul 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:10 AM IST
सार
फर्जी दरोगा ने वर्दी के साथ काली बेल्ट और काले जूते पहन रखे थे। इसी पर आरपीएफ के कर्मियों को शक हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्दी के साथ ब्राउन बेल्ट व जूते होते हैं।
विज्ञापन
फर्जी दरोगा गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर से जीआरपी ने आरपीएफ के फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की वर्दी में स्टेशन के बाहर लोगों को धमका रहा था। पुलिस की पूछताछ में बोला कि वर्दी पहनकर सफर करने पर कोई टिकट नहीं मांगता है। इस कारण वह वर्दी पहनकर सफर कर रहा था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आगरा कैंट संजय खरवार ने बताया कि शु्क्रवार को एसआई जीआरपी सुनील कुमार व आरपीएफ के एसआई जयराम यादव अपनी टीम के साथ कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जांच कर रहे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि आरपीएफ का दरोगा लोगों को धमका रहा है। इस पर पुलिस टीम पहुंची तो एक युवक आरपीएफ की वर्दी में था। उसने आकाश मधुरिया की नेम प्लेट लगा रखी थी। पूछताछ में वह सही जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस टीम उसे थाने ले आई। उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड भी मिला है। उसने अपना नाम आकाश मधुरिया निवासी लक्ष्मीगंज, ग्वालियर बताया। पुलिस ने बताया कि वह करीब दो साल से इसी तरह से ट्रेनों में वर्दी में यात्रियों से वसूली भी कर रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
काली बेल्ट ने खोली कलई
फर्जी दरोगा ने वर्दी के साथ काली बेल्ट और काले जूते पहन रखे थे। इसी पर आरपीएफ के कर्मियों को शक हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्दी के साथ ब्राउन बेल्ट व जूते होते हैं।
विज्ञापन
हनीट्रैप में चिकित्सक को फंसाया: अपहरण के बाद युवती को ठिकाने लगाने की थी साजिश, मोबाइल से मिली अहम जानकारी