{"_id":"6acdb43aae270bb3770c222e","slug":"fake-pooja-ghee-made-with-vegetable-oil-and-palm-oil-seized-in-agra-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट: नवरात्र में पूजा के नाम पर नकली घी का कारोबार, ऐसे किया जा रहा तैयार; 5.20 लाख का माल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट: नवरात्र में पूजा के नाम पर नकली घी का कारोबार, ऐसे किया जा रहा तैयार; 5.20 लाख का माल सीज
Tue, 13 Oct 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:01 AM IST
सार
नवरात्र में पूजा के लिए घी बनाने वाली इकाइयों की जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की लखनऊ मुख्यालय की टीम ने जगनेर की डीएस कंपनी पर छापा मारा।
विज्ञापन
नकली घी
विस्तार
नवरात्र में पूजा के लिए बनाए जा रहे नकली घी की जांच के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम ने जगनेर स्थित डीएस कंपनी पर छापा मारा। यहां पर पूजा में उपयोग होने वाला घी तैयार हो रहा था। उसे सीज करते हुए जांच के लिए नौ नमूने लिए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर प्रदेशभर में पूजा के लिए घी बनाने वालों की जांच की जा रही है। लखनऊ मुख्यालय की टीम ने रविवार को जगनेर स्थित डीएस कंपनी पर छापा मारा। मौके पर संचालक दाऊद मिले।
जांच में पता चला कि वनस्पति तेल, पाम ऑयल, रिफाइंड में एसेंस मिलाकर पूजा के लिए नकली घी बनाया जा रहा था। टीम ने तैयार माल और कच्चा माल सीज कर दिया है। इसकी कीमत 5.20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
जांच के लिए नमूने लैब भेज दिए गए। सहायक आयुक्त एसएस हैदर आबिदी ने बताया कि लखनऊ से गठित टीम ने कार्रवाई की है। इसमें कई जिलों के अधिकारी शामिल रहे। टीम रिपोर्ट बनाकर ले गई है।