फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Palm Oil Seized In Jarar Agra By FSDA Before Diwali

कार्रवाई: नकली की आशंका पर जरार में 750 किलो पाम ऑयल किया सीज

Sun, 08 Nov 2020 11:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 08 Nov 2020 11:44 AM IST
सार

  • 1150 किलो माल्टो डेक्सट्राइन पाउडर
  • 450 लीटर लिक्विड ग्लूकोज भी मिला
  •  बिना लाइसेंस के चल रहा था गोदाम
  • एफएसडीए ने 1.66 लाख का सामान किया जब्त

विज्ञापन
Fake Palm Oil Seized In Jarar Agra By FSDA Before Diwali
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा ऑयल के लिए सैंपल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जरार की गल्ला मंडी में अवैध गोदाम पकड़ा। यहां से नकली रिफाइंड-पाम ऑयल की आशंका पर 750 किलो पाम ऑयल, 46 बोरी माल्टो डेक्सट्राइन और 450 लीटर तरल ग्लूूकोज का भंडार सीज किया है। जांच के लिए तीन नमूले भी लिए गए हैं। बाजार में इनकी कीमत 1,66,600 रुपये है। 
विज्ञापन



शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के आरपी गंगवार, आरबी सिंह यादव, त्रिभुवन नारायन की टीम ने जरार की गल्ला मंडी में राजकुमार के गोदाम पर छापा मारा। यहां पर नमूने लेकर एक लाख पांच हजार कीमत के पाम ऑयल की 15 किलो के 70 टीन, 39 हजार 100 रुपये कीमत का माल्टो पाउडर 25 किलो की 46 बोरी, 22500 रुपये का 450 लीटर लिक्विड ग्लूकोस सील कर दिया।
विज्ञापन


इनकी कहां से खरीद और बिक्री की जाती है, इसका भी कोई रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय पांडे ने बताया कि पकड़े गए माल की कीमत करीब 1,66,600 रुपये है। बाह के एफएसओ आरबी यादव ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खोआ, घी, दूध, छैना के लिए नमूने
एफएसडीए की टीम ने शाहदरा स्थित आगरा बेकर्स से काजू रस्क, बटर इलायची टोस्ट और मैदा का नमूना लिया है। बंसल स्वीट्स किरावली से खोआ, घी और दूध का नमूना भरा है। चौधरी पेडा भंडार एंड डेयरी से रंगीन छैना का नमूना लिया। रावतपाड़ा से सोनी ब्रांड की चाय, किशमिश और राजामंडी से सरसों के तेल का नमूना जांच को लिया है।


करकुंज रोड से केक का नमूना भी लिया है। साहब राय का पुरा निवासी तपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, शैलेंद्र सिंह और राजकुमार के प्रतिष्ठान से खोआ का नमूना लिया। जरार गल्ला मंडी निवासी ब्रह्मदेव गुप्ता की दुकान से सॉस का नमूना भरा है।


मिलावटी दूध का वीडियो वायरल होने पर जांच को पहुंची टीम
एफएसडीए की टीम लॉयर्स कॉलोनी स्थित सरकारी विभाग के आवासीय परिसर पहुंची। यहां मिलावटी दूध बेचने की शिकायत मिली थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मौर्य ने बताया कि शिकायत आने पर सरकारी विभाग के आवासीय परिसर गए, वहां दूध संबंधी कोई सामान नहीं मिला। जिला अभिहित अधिकारी को रिपोर्ट भी भेज दी है।

दिवाली पर मिलावटी सामान बेेचा जा रहा है। बीते साल दिवाली पर लिए गए 50 में से 33 नमूने फेल हुए हैं। इसमें दूध नकली मिला तो खोए में रिफाइंड था। घी और सरसों के तेल में पाम ऑयल मिलाया गया था। इनके विक्रेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पिछली दिवाली पर 33 नमूनों में से खोआ के 16 नमूने फेल हुए। घी, दूध, मिठाई, सोनपपड़ी, पनीर और दूूध निर्मित अन्य सामान के भी 16 नमूने जांच में मिलावटी और घटिया पाए गए। सरसों के तेल का एक नमूना फेल हुआ। रंगीन खिलौना जांच में सेहत के लिए खतरनाक पाया गया। जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बीते साल फेल नमूनों पर कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया है।

खुद करें पहचान
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर ने बताया कि दूध का एक घूंट मुंह में लेकर कुल्ला कर दें, सिंथेटिक दूध शुरू में मीठा और बाद में कसैला लगेगा। खोआ खाने पर रिफाइंड होने पर तेल की गंध आएगी। 

पाचन तंत्र करता प्रभावित : डॉ. आशीष गौतम
एसएन मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि मिलावटी और घटिया सामग्री के खाने से पेट का पाचन तंत्र कमजोर होता है, पेट में अल्सर की परेेशानी भी होती है। लंबे समय से उपयोग करने से किडनी की बीमारी होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed