फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake notice virul of covid19 inspection of EO

ईओ कासगंज को कोविड फंड की जांच का फर्जी नोटिस हुआ वायरल

Tue, 10 Nov 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
fake notice virul of covid19 inspection of EO
कासगंज में वायरल हुए ईओ को जारी नोटिस की प्रति - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर की नगरपालिका के ईओ लवकुश गुप्ता द्वारा कोविड फंड के दुरुपयोग की जांच के मामले में सीबीआई दिल्ली मुख्यालय के नाम से नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह नोटिस तीन पूर्व कोरियर से नगरपालिका को मिला। नोटिस की पैरवी में नगरपालिका के प्रतिनिधि सीबीआई मुख्यालय पहुंचे तो यह नोटिस फर्जी निकला। अब नगरपालिका प्रशासन फर्जी नोटिस वायरल करने और भेजने के मामले में एफआईआर दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

ईओ नगरपालिका लवकुश गुप्ता कोरोना संक्रमित होने के कारण नोएडा में इलाज करा रहे हैं। विगत आठ नवंबर को ईओ के नाम से नोटिस आया। यह नोटिस ईओ को 10 नवंबर को सीबीआई मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए भेजा गया था। ईओ के कोरोना संक्रमित होने के कारण वह स्वयं सीबीआई मुख्यालय नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने प्रतिनिधि को सीबीआई मुख्यालय भेजा। ईओ के प्रतिनिधि नोटिस मुख्यालय में दिखाया तो पता चला कि कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। ईओ लवकुश गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर नोटिस भेजा है और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। अब मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन-
- ईओ कोरोना संक्रमित हैं। उनका बाहर इलाज चल रहा है। सीबीआई मुख्यालय गए पालिका के प्रतिनिधि को मुख्यालय में बताया गया कि कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। कुछ लोग साजिश कर ईओ और नगरपालिका को बदनाम करना चाहते हैं। किसी भी तरह के कोविड फंड का कोई दुरुपयोग नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजवीर साहू, प्रतिनिधि, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed