फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Multi Vitamin Syrup Factory Playing with children's lives kidney and liver were more at risk

नकली मल्टी विटामिन सिरप की फैक्टरी: बच्चों की जान से खिलवाड़, किडनी और लिवर को अधिक था खतरा

Fri, 14 Jul 2023 02:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 02:36 PM IST
सार

चिकित्सक मानते हैं कि लंबे समय तक एनर्जी और भूख बढ़ाने के ऐसे सिरप पीने से बच्चे मधुमेह, हृदय रोग, तंत्रिका तंत्र रोग और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां 15 साल पहले ही दस्तक दे देंगी।

विज्ञापन
Fake Multi Vitamin Syrup Factory Playing with children's lives kidney and liver were more at risk
मल्टी विटामिन सिरप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के नगला चुचैना में पकड़ी गई मल्टी विटामिन सिरप की अवैध फैक्टरी में बड़े ही नहीं बच्चों की जान से भी खिलवाड़ हो रहा था। दवा की जगह खाद्य लाइसेंस लिया गया था। पशुओं के बाड़े के आगे चल रही फैक्टरी में साफ-सफाई का इंतजाम नहीं था। गुणवत्ता जांच के लिए विशेषज्ञ नहीं थे। कंपनियों के फर्जी रैपर लगाए जा रहे थे। चिकित्सकों का कहना है कि घटिया सिरप पीने से बच्चों की किडनी, लिवर काे अधिक खतरा था। 
विज्ञापन

 

यहां मारा था छापा 

सिकंदरा पुलिस ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित नगला चुचैना में अवैध दवा फैक्टरी पर छापा मारा था। फैक्टरी एत्मादपुर निवासी मनीष गुप्ता की थी। वह पश्चिमपुरी में किराये पर परिवार सहित रहता है। फैक्टरी में 30 पेटी मल्टी विटामिन और फूड सप्लीमेंट के सिरप मिले थे। चार पेटी में एनर्जी और भूख बढ़ाने के सिरप थे। बोरियों में चीनी-बूरा रखा था। एक्सपायर्ड दवाएं और नामी कंपनी के फर्जी रैपर थे। सिरप तैयार करने का सामान और उपकरण भी थे।

ये भी पढ़ें -  UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटिया सिरप से लिवर व किडनी को खतरा

नगला चुचाना में बनने वाले घटिया सिरप पीने से बच्चों की किडनी, लिवर काे अधिक खतरा था। चिकित्सक मानते हैं कि लंबे समय तक एनर्जी और भूख बढ़ाने के ऐसे सिरप पीने से बच्चे मधुमेह, हृदय रोग, तंत्रिका तंत्र रोग और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां 15 साल पहले ही दस्तक दे देंगी।

ये भी पढ़ें -  महंगी पड़ी प्रेमिका से शादी: दुल्हन बनकर आई घर, पत्नी बनते ही दे दिया ऐसा गम; प्रेमी बोला- नहीं हो रहा यकीन
 
विज्ञापन

इसलिए था खतरा 

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि बच्चों को प्रोटीन, विटामिन, हीमोग्लोबिन, भूख बढ़ाने के सिरप सख्त मानकों पर बनते हैं। इनमें घटिया तत्व और चीनी-बूरा, रिफाइंड, पाउडर जैसे तत्व से बने सिरप बच्चे पीएंगे तो किडनी, लिवर खराब होने का खतरा होता है। पेट में अल्सर, अपच, पेट रोग सबसे पहले प्रभावित होते हैं। शारीरिक विकास भी प्रभावित होगा। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि सिरप में शुगर और अन्य तत्वों को मनमाने अंदाज से मिलाया जाता है। कई बार परिजन बच्चों को लंबे समय तक एनर्जी और भूख बढ़ाने के सिरप पिलाते हैं। इससे शरीर में शुगर व नमक की अत्यधिक मात्रा पहुंचती है। इससे बीमारियां 25-30 की उम्र में ही होने का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed