फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake liquor was being made at home with chemicals

घर में केमिकल से बना रहे थे नकली शराब

Wed, 29 Dec 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fake liquor was being made at home with chemicals
आगरा। शाहगंज के शिव पुरम कॉलोनी में केमिकल से शराब बनाई जा रही थी। उसे बाजार में बेचा जा रहा था। सोमवार रात को पुलिस ने दबिश देकर सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस अब उनके नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात को शंकरगढ़ की पुलिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पृथ्वीनाथ क्षेत्र स्थित शिव पुरम कॉलोनी में घर में नकली शराब तैयार की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। घर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इनमें भरतपुर निवासी प्रेम वीर, धीरेंद्र, इटावा निवासी संजय तिवारी और मुरली विहार निवासी सहदेव हैं। घर की तलाशी में शराब बनाने के लिए लाया गया अल्कोहल और केमिकल बरामद हुआ। वही ढक्कन, रैपर, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सहदेव ने तकरीबन छह महीने पहले तरुण गोस्वामी का मकान किराये पर लिया था। दो महीने से शराब बनाने का काम कर रहा था। आरोपी ठेके बंद होने के बाद उनके आसपास शराब बेचते थे। लोगों से रुपये भी पूरे लेते थे। वह यह नहीं बता सके कि शराब बनाने के लिए केमिकल सहित अन्य सामान कहां से लेकर आते थे? इसके लिए पुलिस पड़ताल करने में लगी हुई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपियों से 970 लीटर (10 ड्रम) एल्कोहल व केमिकल, 137 पव्वे अपमिश्रित देशी शराब, 2,866 फाइटर के रैपर, 228 खाली प्लास्टिक शीशी, 1,490 ढक्कन, एक चिमटी, एक मापक यंत्र, तीन ड्रम खाली, 37 ढक्कन सील और दो बाइक बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed