फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake fertilizer Factory business busted in UP By Mainpuri Dm and Sp

यूपी में नकली खाद के कारोबार का भंडाफोड़, पूर्व विधायक के गोदाम में चल रही थी फैक्टरी

Wed, 09 Oct 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Oct 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fake fertilizer Factory business busted in UP By Mainpuri Dm and Sp
नकली खाद के गोदाम पर कार्रवाई करते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी शहर सटे गांव नगला जुला में मंगलवार को डीएम और एसपी ने छापा मारकर नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी को सील कर दिया। यहां बड़े पैमाने पर नकली खाद बनाने का काम चल रहा था। फैक्टरी पूर्व विधायक के भतीजे के घर को किराए पर लेकर चलाई जा रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी पीके उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ नगला जुला स्थित गोदाम पर पहुंचे। यहां जांच के दौरान नकली पोटाश, जिंक, सल्फर व अन्य खाद बनाने का काम चल रहा था। साथ ही इन्हें छह कंपनियों के नाम की बोरियों में पैक किया जा रहा था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं खाद बनाने में सिलिका सैंड और केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं सरसों का बीज भी मौके से बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान चार मजदूर काम करते मिले। इन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि ये फैक्टरी बरनाहल निवासी कृष्णवीर द्वारा संचालित की जा रही है। जिस गोदाम में ये फैक्टरी संचालित थी वह पूर्व विधायक अशोक चौहान के भतीजे गौरव चौहान के नाम है। इसे कृष्णवीर ने किराए  पर लिया है।

इसके बाद एसडीएम करहल रतन वर्मा ने बरनाहल में कृष्णवीर के घर छापा मारा। यहां से भी जिंक के खाली थैले, पोटाश की एक दर्जन बोरियां और दो बोरी केमिकल बरामद हुआ। हालांकि कृष्णवीर हत्थे नहीं चढ़ सका। कृषि विभाग ने फैक्टरी सील कर दी है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। 

डीएम पीके उपाध्याय ने बताया कि नकली खाद बनाने की शिकायत मिली थी। जांच में मामला सही पाया गया है। प्रशासन की ओर से गोदाम सील कर दिया गया है। संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed