{"_id":"623e02b6d7a9582a681850a4","slug":"fake-facebook-id-blackmailing-mainpuri-news-agr5282028141","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की अश्लील फोटो वीडियो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की अश्लील फोटो वीडियो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई। इतना ही नहीं आरोपी छात्रा की अश्लील फोटो व वीडियो भी पोस्ट करने लगा। एसपी से शिकायत के बाद मामले में जांच के बाद शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने कुछ दिन पूर्व एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई है। वह उसके अश्लील फोटो व वीडियो डाल रहा है, जिसके चलते दोस्त, रिश्तेदार सहित समाज में उसकी छवि खराब हो रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपी थी। जांच के दौरान टीम के एक्सपर्ट सरयू कुमार, विजय सिंह, महीपाल सिंह, मनोज और जितेंद्र ने आरोपी को ढूंढ निकाला। शुक्रवार को इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सोनवीर उर्फ सोनू निवासी गांव चितावली थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद बताया। सीओ अपराध चंद्रकेश सिंह ने बताया कि फेसबुक से प्राप्त सूचनाओं व टीम द्वारा कार्रवाई के चलते आरोपी पकड़ में आया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।