{"_id":"64ee32171f5580bc75019fd9","slug":"fake-examinee-caught-during-bed-exam-in-agra-pushed-room-invigilator-and-ran-away-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra : कक्ष निरीक्षक को धक्का देकर भाग गया फर्जी परीक्षार्थी, बीएड के इम्तिहान के दौरान आया था पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : कक्ष निरीक्षक को धक्का देकर भाग गया फर्जी परीक्षार्थी, बीएड के इम्तिहान के दौरान आया था पकड़ में
Wed, 30 Aug 2023 12:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:22 AM IST
सार
आगरा में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कक्ष निरीक्षक को धक्का देकर फर्जी परीक्षार्थी भाग गया। वह बीएड की परीक्षा के दौरान पकड़ में आया था।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड की परीक्षा के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहाबाद में मंगलवार को फर्जी परीक्षार्थी पकड़ में आया। हस्ताक्षर नहीं मिलने पर कक्ष निरीक्षक ने पूछताछ की तो उसने स्वीकार लिया कि वह किसी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा है। पूछताछ चल रही थी, इसी दौरान फर्जी परीक्षार्थी कक्ष निरीक्षक को धक्का देकर भाग निकला। महाविद्यालय की प्राचार्य की ओर से फतेहाबाद थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के कक्ष संख्या पीजी-03 में 11 से 2 बजे तक की पाली की परीक्षा के लिए ब्रिजेंद्र कुमार, श्रीनिवास और रेनू पाराशर की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगी थी। प्रश्नपत्र बांटने के बाद कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा रहे थे। इस दौरान पाया गया कि विकास यादव (रोल नंबर- 230957014044) के हस्ताक्षर पूर्व की परीक्षाओं के दौरान किए गए हस्ताक्षर से नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कातिल पति: आधी रात कर दी पत्नी की हत्या...फिर कमरे में बंद करके रखी लाश; आगे जो किया पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
Trending Videos
ब्रिजेंद्र कुमार ने संबंधित परीक्षार्थी से सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने स्वीकार किया कि वह विकास यादव की जगह परीक्षा दे रहा है। पूर्वाह्न 11:27 बजे पूछताछ करते समय ही फर्जी परीक्षार्थी ब्रिजेंद्र कुमार को धक्का मारकर भाग गया।
कक्ष में तैनात तीनों कक्ष निरीक्षक भी फर्जी परीक्षार्थी के पीछे दौड़े, वह पकड़ में नहीं आया और वह मुख्य द्वार से बाहर निकल गया। शोर सुनकर महाविद्यालय में मौजूद पर्यवेक्षक प्रो. यूसी शर्मा, डॉ. मनोज राठौड़, महाविद्यालय के शिक्षक केके भारद्वाज, तजेंद्र सिंह यादव ने बाहर की ओर दौड़ लगाई। तब तक फर्जी परीक्षार्थी भाग चुका था।
यह भी पढ़ें- घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक
कक्ष में तैनात तीनों कक्ष निरीक्षक भी फर्जी परीक्षार्थी के पीछे दौड़े, वह पकड़ में नहीं आया और वह मुख्य द्वार से बाहर निकल गया। शोर सुनकर महाविद्यालय में मौजूद पर्यवेक्षक प्रो. यूसी शर्मा, डॉ. मनोज राठौड़, महाविद्यालय के शिक्षक केके भारद्वाज, तजेंद्र सिंह यादव ने बाहर की ओर दौड़ लगाई। तब तक फर्जी परीक्षार्थी भाग चुका था।
यह भी पढ़ें- घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक