फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Degrees Teachers Department Will Recovered 27 Cror 87 Accused

यूपीः फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों से वेतन-भत्ते वसूलने की तैयारी, 87 करोड़ की रिकवरी का नोटिस जारी

Thu, 02 Jul 2020 11:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Jul 2020 11:18 AM IST
सार

87 शिक्षक शिक्षिकाओं से होगी 27 करोड़ की वसूली 

विज्ञापन
Fake Degrees Teachers Department Will Recovered 27 Cror 87 Accused
फर्जी शिक्षिका प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले जिले के 87 शिक्षक-शिक्षिकाओं से 27 करोड़ रुपये से अधिक की रिकवरी की जाएगी। इनके द्वारा वेतन भत्तों के रूप में ली गई राशि का आंगणन करने में जुटे बेसिक शिक्षा विभाग ने पांच लोगों को बुधवार को रिकवरी नोटिस भी जारी कर दिए हैं। भुगतान न होने पर इनके विरुद्ध आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच में चिन्हित फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 87 शिक्षक-शिक्षिकाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बर्खास्तगी, प्राथमिकी के बाद अब विभाग वेतन-भत्तों के रूप में लिया धन वसूलने की तैयारी में है।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाया खास एप, मोबाइल में छिपी चाइना की एप्लीकेशन का होगा सफाया
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दशक तक विभाग की आंखों में धूल झोंकते रहे इन लोगों द्वारा लिए गए वेतन भत्तों का आकलन लेखा विभाग कर रहा है। वहीं चार शिक्षिकाओं सहित पांच के वेतन, भत्तों का ब्योरा मिलते ही लेखाधिकारी ने बुधवार को रिकवरी नोटिस जारी कर एक सप्ताह में धनराशि राजकोष में जमा करने के निर्देश दिए हैं। राशि जमा न होने पर इनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला
एसआईटी जांच में जिले के 120 शिक्षक शिक्षिकाओं को फर्जी डिग्री एवं टेंपर्ड मार्कशीट मामले में चिन्हित किया गया है। इनमें 87 फर्जी डिग्री एवं 33 मामले हेराफेरी के हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने इनमें से 116 को बर्खास्त कर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। वहीं लेखा विभाग इनके द्वारा अर्जित किए गए वेतन, भत्ते एवं अन्य वित्तीय लाभ के आंगणन में जुटा है। 

शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सेवाकाल में लिए गए वेतन भत्तों की रिकवरी का आंगणन कर रिकवरी का नोटिस जारी किया जाएगा। राशि राजकोष में जमा न होने पर इनके खिलाफ आरसी जारी कर राजस्व विभाग को वसूली अधिकार दिया जाएगा। -नरेंद्र सिंह, लेखाधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed