फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake daroga arrested in firozabad

फर्जी दरोगा बन करते थे ऐसा काम, पुलिस वाले भी रह गए हैरान

Wed, 17 Oct 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
fake daroga arrested in firozabad
लाल घेरे में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पुलिस ने फर्जी दरोगा बन लोगों से वसूली करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक रिवॉल्वर, एक पत्रकार कार्ड, दो उपनिरीक्षक के परिचय पत्र, जिन पर आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साइन हैं और छह कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में एक युवक रिटायर्ड कानूनगो का बेटा है, जो अपने साथी के साथ लोगों से वसूली करता था। दोनों युवकों को धोखाधड़ी, जालसाजी कर फर्जी आईकार्ड बनाने तथा आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली शिकोहाबाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक दीपक पुत्र रामनाथ यादव निवासी प्रोफेसर कॉलोनी के खिलाफ न्यायालय द्वारा वर्ष 2016 में गैर जमानती वारंट जारी है। यह तभी से फरार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कार्पियों से चलते थे दोनों

fake daroga arrested in firozabad
इसी गाड़ी से चलते थे दोनों - फोटो : अमर उजाला
मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात सीओ के निर्देशन में एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मैनपुरी चौराहे पर छापा मारा। चौराहे पर खड़ी एक स्कार्पियो जीप संख्या यूपी 83 एक्स 9192 में दो युवक मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। 

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम दीपक पुत्र रामनाथ और मोहित पुत्र कोमल सिंह यादव निवासी प्रोफेसर कॉलोनी शिकोहाबाद बताया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के हैं। दोनों को धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। 

एसपी ग्रामीण ने बताया कि वांछित आरोपी दीपक के पिता रिटायर्ड कानून गो हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग फर्जी दरोगा बनकर लोगों को डरा धमका कर वसूली करते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों पर थाना में और भी मुकदमे दर्ज हैं। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed