{"_id":"5d8107c18ebc3e93bd108d88","slug":"fake-bed-mark-sheet-sixty-teacher-suspended-by-bsa-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाईः मथुरा में फर्जी बीएड डिग्री धारक 60 शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग में हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाईः मथुरा में फर्जी बीएड डिग्री धारक 60 शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग में हड़कम्प
Wed, 18 Sep 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
एसआईटी की जांच के दौरान सामने आए जिले के 60 फर्जी बीएड डिग्री धारक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप पत्र भी संबंधित शिक्षकों को थमा दिए गए हैं।
पिछले तीन साल से डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में एसआईटी की जांच के दौरान करीब 4700 ऐसे बीएड डिग्री धारक सामने आए थे, जिनकी डिग्री फर्जी थी या फिर उनसे हेराफेरी की गई थी। इस फर्जी बीएड डिग्री धारकों की सूची सीडी के रूप में दो बार विभागीय माध्यम से जनपद स्तर पर पहुंचाई गई थी।
इसमें से जनपद में तैनाती पाए बीएड डिग्री धारक शिक्षकों का चयन करने के आदेश बीएसए को दिए गए थे। कई बार निदेशक बेसिक शिक्षा ने ऐसे शिक्षकों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए थे।

Trending Videos
इस लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार मथुरा जनपद में चिंहित किए गए 60 शिक्षकों को अब निलंबित किया गया है। मंगलवार को इस आशय का आदेश बीएसए चंद्रशेखर ने जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि अब निलंबन के साथ ही आरोप पत्र भी जारी कर दिए हैं। इनकी सुनवाई के लिए भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।