फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Bed Degree Case Supreme Court orders release of salary to teachers In Mainpuri

राहत: एसआईटी की टेंपर्ड सूची में शामिल मैनपुरी के 30 शिक्षकों को मिलेगा वेतन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Tue, 29 Mar 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 12:08 AM IST
सार

एसआईटी की टेंपर्ड सूची में शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने इन शिक्षकों को वेतन जारी करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Fake Bed Degree Case Supreme Court orders release of salary to teachers In Mainpuri
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड करने वाले एसआईटी की टेंपर्ड सूची में शामिल शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें वेतन देने के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद मैनपुरी के बीएसए ने याचिका में शामिल 30 शिक्षकों का मार्च माह का वेतन देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। 

विज्ञापन

यह है मामला

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से शिक्षा सत्र 2004-05 में बीएड की डिग्री हासिल करने वाले शिक्षकों की जांच एसआईटी ने की थी। शिकायत थी कि डिग्री फर्जी हैं। जांच के बाद 30 नवंबर 2019 को एसआईटी सूची में शामिल 77 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था। इनमें एसआईटी ने 43 शिक्षकों के बीएड अंकपत्र और डिग्री फेक घोषित की थी जबकि 34 के अंकपत्र और डिग्री टेंपर्ड घोषित किए थे। 

विज्ञापन


30 नवंबर 2019 को बर्खास्त शिक्षक कोर्ट चले गए थे। कोर्ट ने इन्हें स्टे दे दिया, जिसके बाद विभाग ने इन्हें कार्यभार ग्रहण करा दिया था। हाईकोर्ट में 15 महीने की सुनवाई के बाद 26 फरवरी 2021 को सभी 77 शिक्षकों को फिर से बर्खास्त कर दिया। इस पर शिक्षक सुप्रीम कोर्ट चले गए, जहां से एक जुलाई 2021 को सभी को स्टे मिल गया। टेंपर्ड डिग्री धारकों को कोर्ट ने कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए, लेकिन अग्रिम आदेशों तक वेतन जारी न किए जाने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले जारी हुए आदेश 

सुप्रीम कोर्ट ने एक सप्ताह पहले मामले में सुनवाई करते हुए टेंपर्ड सूची में शामिल विद्यालय में कार्य कर रहे शिक्षकों को वेतन जारी करने के निर्देश दिए। बीएसए ने कोर्ट के निर्देश में टेंपर्ड सूची के याचिका में शामिल 30 शिक्षकों का वेतन देने का आदेश दिया है। टेंपर्ड सूची में शामिल शिक्षकों को जुलाई 2021 से वेतन नहीं मिल रहा था। अब उन्हें मार्च का वेतन मिल सकेगा।

फर्जी डिग्री वाले पहले से ही पा रहे हैं वेतन

एसआईटी सूची में शामिल फर्जी डिग्रीधारक शिक्षकों के मामले में पूर्व में ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ चुका है। इसके बाद तीन मार्च 2022 को फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों का बीएसए ने कार्यभार ग्रहण करा दिया है। उन्हें वेतन भी जारी किया जा रहा है।

बीएसए कमल सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर टेंपर्ड सूची में शामिल 30 शिक्षकों का वेतन देने का कार्य किया जा रहा है। उन्हें मार्च का वेतन दिया जा रहा है। अवशेष वेतन के संबंध में विभाग से राय मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed