फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake arms license case: What is connection with Mukhtar STF is investigating details of Central Jail

फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: मुख्तार से क्या है कनेक्शन, STF खंगाल रही सेंट्रल जेल का ब्योरा

Sat, 07 Jun 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 09:30 AM IST
सार

फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने और अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में गैंग के सदस्यों के मुख्तार अंसारी से क्या कनेक्शन रहा, इसकी जांच में एसटीएफ जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Fake arms license case: What is connection with Mukhtar STF is investigating details of Central Jail
फर्जी शस्त्र लाइसेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने और अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में गैंग के सदस्यों के मुख्तार अंसारी से जुड़ाव और सेंट्रल जेल में रहने के दौरान के ब्योरे को एसटीएफ खंगाल रही है। आगरा सेंट्रल जेल में मुख्तार अंसारी दो बार रहा है।
विज्ञापन


 

एसटीएफ के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने जांच के बाद नाई की मंडी थाने में धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया है। इसमें मोहम्मद जैद खान, मोहम्मद अरशद खान, भूपेंद्र सारस्वत, शिव कुमार सारस्वत, राजेश कुमार बघेल, शोभित चतुर्वेदी और सेवानिवृत्त असलहा बाबू संजय कपूर नामजद हैं।

ये भी पढ़ें -  सोहेल के नहीं कांपे हाथ: गला दबाकर हत्या...फिर लाश को ईंट से कुचलता रहा, कत्ल की ऐसी वारदात; कांप गया कलेजा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर के खिलाफ तीन आरोपी हाईकोर्ट गए हैं। मोहम्मद जैद, अरशद और शोभित ने वहां याचिका दायर की है। पार्टी बनाए गए इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा भी अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करेंगे। आरोपियों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों के पुख्ता साक्ष्य एसटीएफ के पास हैं। इन्हें पेश किया जाएगा।

 
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी वर्ष 2010 से 2014 तक सेंट्रल जेल में बंद था तो उसके गुर्गे आगरा में रुका करते थे। दो बार पकड़े भी गए थे। आगरा में किसके घर से उसके लिए खाना आया करता था। एसटीएफ यह पता लगा रही है। 10 अन्य फर्जी लाइसेंस के बारे में भी गोपनीय सूचना एसटीएफ को मिली है।

ये भी पढ़ें -  UP: मर्चेंट नेवी की महिला कर्मचारी का यौन शोषण...जिसने लगवाई नौकरी, वो ही लूटता रहा आबरू, दर्ज हुआ केस

 

फेसबुक आईडी पर कराया केस
फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियार कांड के दौरान फेसबुक पर चर्चाओं में आई रितु शर्मा के नाम से बनी आईडी के खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है। इस कांड के आरोपी मीडिया कर्मी शोभित चतुर्वेदी की पत्नी ज्योति चतुर्वेदी का आरोप है कि उनके पति की फोटो लगाकर फेसबुक आईडी से दुष्प्रचार किया जा रहा है। साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसमें बेबाक आवाज आईडी का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed