{"_id":"6170fb35387e22716e48ee43","slug":"fail-student-can-give-re-exam-in-dbrau-latest-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 58 हजार छात्रों के लिए अच्छी खबर, मुख्य परीक्षा में हुए हैं फेल तो मिलेगा एक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 58 हजार छात्रों के लिए अच्छी खबर, मुख्य परीक्षा में हुए हैं फेल तो मिलेगा एक मौका
Thu, 21 Oct 2021 11:01 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:01 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के फेल छात्रों को पुनर्परीक्षा देने का एक मौका मिलेगा, दो प्रश्नपत्रों या दो विषयों में छात्र परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा समिति की बैठक बुधवार को हुई थी जिसमें ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के करीब 58 हजार उन छात्रों के लिए अच्छी खबर है जो सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा में फेल हो गए हैं। इन छात्रों को दो विषयों/दो प्रश्नपत्रों में पुनर्परीक्षा देने का मौका मिलेगा। प्रभारी कुलपति के आदेश पर गठित उच्चस्तरीय समिति की संस्तुति पर बुधवार को बृहस्पति भवन में हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने पहले उच्चस्तरीय समिति के सदस्यों व परीक्षा नियंत्रक के साथ बैठक की। इसके बाद प्रभारी कुलपति की अध्यक्षता में ही परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि स्नातक के साथ परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी फेल छात्रों को पुनर्परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। स्नातक और परास्नातक को मिलाकर करीब 58 हजार छात्र-छात्राएं इस वर्ष की परीक्षा में फेल हुए हैं। परीक्षा मुख्य परीक्षा की तरह की ओएमआर शीट आधारित कराई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों को एक विषय/एक प्रश्नपत्र में श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया जल्द खोली जाएगी। बैठक में परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, वित्त अधिकारी एके सिंह, प्रो. अजय तनेजा, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. मीनाक्षी श्रीवास्तव, प्रो. ब्रजेश रावत औटा के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, महामंत्री प्रो. भूपेंद्र चिकारा, सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विशेष मुख्य परीक्षा के साथ ही पुर्नपरीक्षा कराई जाएगी
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि विशेष मुख्य परीक्षा के साथ ही पुनर्परीक्षा कराई जाएगी। पुनर्परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया इसी हफ्ते खोले जाने की उम्मीद है। विशेष मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाए जा चुके हैं, बस परीक्षा कार्यक्रम नहीं जारी किया गया है।
विशेष परीक्षा देने वालों को पुनर्परीक्षा का नहीं मिलेगा मौका
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विशेष मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को पुनर्परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। इन्हें विशेष परीक्षा का अवसर पहले ही दिया जा चुका है।
आगरा: दीवानी के बाहर जाम लगाने पर अधिवक्ताओं पर मुकदमा, ट्रैफिक में फंसी थी एंबुलेंस