{"_id":"66ef917e97ba319f6a04d509","slug":"factory-worker-s-stomach-filled-with-air-from-compressor-pipe-admitted-to-hospital-in-critical-condition-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: कंप्रेशर के पाइप से फैक्टरी मजदूर के पेट में हवा भरी, हालत गंभीर में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: कंप्रेशर के पाइप से फैक्टरी मजदूर के पेट में हवा भरी, हालत गंभीर में अस्पताल में भर्ती
Sun, 22 Sep 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:09 AM IST
सार
आगरा में एक फैक्टरी मालिक ने मजूदर के पेट में कंप्रेशर के पाइप से हवा भरवा दी। मजदूर की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रुनकता क्षेत्र में फैक्टरी में मजदूर युवक के मलद्वार में प्रेशर पाइप लगाकर हवा भर दी गई। उसकी जान पर बन आई। मजदूर परिवार भटक रहा है लेकिन 15 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ। किरावली तहसील के गांव पाली सदर निवासी भोलाराम दीक्षित का आरोप है कि फैक्टरी मालिक के सामने सिकंदरा पुलिस नतमस्तक हो गई है।
उन्होंने बताया कि भांजे रवि की आंत फट गई है, किडनी व लीवर पर गहरा असर हुआ है। वारदात 5 सितंबर को सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक शू फैक्टरी में हुई थी। अब भी आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिकंदरा पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पूछने पर वह टहला देती है।