{"_id":"685840dfbb825f1746032d27","slug":"facilities-will-be-developed-at-yogamarg-cremation-ground-hall-will-be-constructed-kasganj-news-c-175-1-kas1001-133553-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: योगमार्ग अंत्येष्टि स्थल पर विकसित की जाएंगी सुविधाएं, हॉल का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: योगमार्ग अंत्येष्टि स्थल पर विकसित की जाएंगी सुविधाएं, हॉल का होगा निर्माण
Sun, 22 Jun 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के मोहल्ला योगमार्ग स्थित अंत्येष्टि स्थल में नगर पालिका कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। शासन ने नगरपालिका को 37.74 लाख रुपये की धनराशि इसके लिए प्रदान की है।
अंत्येष्टि स्थल पर लोगों के बैठने के लिए बरामदा और हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। श्मशान घाट पर लगी शंकर भगवान की मूर्ति का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। फव्वारा व पौधे भी लगाए जाएंगे। सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था के लिए 8 हाई मास्ट टॉवर लगेंगे, जिनमें कुल 32 लाइटें होंगी। गत वर्ष सितंबर माह में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से भेंटकर श्मशान कार्य में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए धन की मांग की थी।
प्रदेश सरकार द्वारा श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण के लिए आवंटित 37.74 लाख रुपये की धनराशि से प्रस्तावित विकास कार्य शुरू करा दिए गए है। - रामेश्वर दयाल महेरे, नगर पालिका अध्यक्ष