फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Faces of students blossomed after seeing easy paper in B.Ed exam

Agra News: बीएड परीक्षा में आसान पेपर देख खिले छात्रों के चेहरे

Sun, 26 Feb 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Faces of students blossomed after seeing easy paper in B.Ed exam
एटा। जिले के चार केंद्रों पर बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को प्रथम सेमेस्टर का दूसरा पेपर आयोजित किया गया, जिसमें दूसरे दिन 177 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा छोड़ दी गई। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन परीक्षा आयोजित की गई। आसान प्रश्नपत्र देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। करीब एक घंटे के अंदर ही पूरा पेपर हल कर दिया गया।
विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के तहत बीएड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का दूसरा पेपर कंटेम्प्रेरी इंडिया एंड एजूकेशन का आयोजन किया गया। चारों केंद्रों पर कुल 4264 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 177 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 4087 शामिल हुए।
विज्ञापन


शहर के जीटी रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में दोपहर एक बजे से ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना शुरू कर दिया गया था। यहां पर सबसे अधिक 2196 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दोपहर दो बजे से परीक्षा शुरू की गई और साढ़े तीन बजे शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन संपन्न हुई। कुल 75 प्रश्न में से 50 हल करने थे। सभी बहुविकल्पीय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता पीजी कॉलेज परसोन में कुल 955 में से 918 ने परीक्षा दी। राजकीय महाविद्यालय तरगवां में कुल 375 पंजीकृत में से 360 ने परीक्षा दी। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय जलेसर में 738 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 684 ने परीक्षा दी।



बीएड प्रथम सेमेस्टर का दूसरा पेपर काफी आसान था। हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। आसान पेपर होने की वजह से एक घंटे के अंदर पेपर हल कर लिया गया। - सम्राट सिंह



पहले पेपर की अपेक्षा दूसरा पेपर काफी आसान आया। इसे हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। समय से पूरा पेपर हल कर लिया गया। बेहतर अंक आने की उम्मीद है। - देवा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed