फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Faces blossomed on starting Kisan Rail

किसान रेल शुरू करने की सूचना पर किसानों के चेहरे खिले

Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Faces blossomed on starting Kisan Rail
मैनपुरी। मैनपुरी से बिहार के लिए चलने वाली किसान रेल को लेकर जिले के किसानों ने खुशी जाहिर की है। वहीं किसानों ने सरकार से मांग की है किसान का आलू उचित कीमत पर निर्यात कराया जाए। आलू की छटनी न कराई जाए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर उत्तर मध्य रेलवे ने मैनपुरी से बिहार के लिए किसान रेल शुरू करने का निर्णय लिया है। किसान रेल से आलू का निर्यात किया जाएगा। किसान रेल शुरू होने की सूचना पर जिले के किसानों ने खुशी जाहिर की है। किसानों का कहना है कि सरकार ने किसान हित में यह निर्णय लिया है। सरकार को चाहिए कि वह आलू के दाम का मूल्य भी निर्धारित करे। न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किया जाए जिससे कि किसान के साथ किसी प्रकार का धोखा न किया जा सके। जिले के किसानों ने कहा कि जिले से बिहार के लिए आलू का निर्यात होगा तो निश्चित ही जिले में आलू की रकबा बढ़ेगा।
विज्ञापन

----
सरकार का किसान रेल शुरू करने का निर्णय अच्छा है। सरकार को चाहिए कि आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी कर किसानों के आलू को उचित कीमत पर निर्यात कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाकियू
------
सरकार किसान रेल तो शुरू कर रही है पर आलू की छटनी की बात कही जा रही है। बीच का आलू निर्यात के लिए मांगा गया है। किसान बड़ा और छोटा आलू कहां ले जाएगा।
राधेश्याम शाक्य, जिलाध्यक्ष, भाकियू
------
किसान रेल शुरू करना अच्छी बात है। आलू किसानों को इससे लाभ मिलेगा। सरकार को चाहिए कि जिले में उत्पादित अन्य फसलों को रेल से समय-समय पर निर्यात कराया जाए।

साधौ सिंह, सीतापुर
------
सरकार ने किसान हितों को देखते हुए आलू के निर्यात का निर्णय लिया है। मैनपुरी से आलू बिहार जाएगा तो अच्छी कीमत मिलेगी। सरकार से मांग है कि किसान के साथ धोखा न किया जाए।
अजीत सिंह, नगरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed