{"_id":"5eef82ac8ebc3e42ae3d36f7","slug":"facebook-mainpuri-news-agr4471352169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका तो नहीं हवालात जरूर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका तो नहीं हवालात जरूर मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। फेसबुक पर हुए प्यार में प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंच गया। उसे प्रेमिका तो नहीं मिली, लेकिन युवक की जमकर धुनाई जरूर हुई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस युवक सहित मारपीट करने वालों को थाने ले गई। पुलिस ने सभी का शांतिभंग करने में चालान कर दिया।
थाना किशनी क्षेत्र के एक युवक का जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद की एक युवती से फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो उनके बीच प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। परिजनों के दबाव में युवती ने रविवार की सुबह युवक को रोडवेज बस स्टैंड बेवर पर बुलाया।
युवती भी परिजनों के साथ पहुंच गई। जैसे ही युवती से मिलने युवक पहुंचा, तभी युवती के परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर जमा हुए लोगों ने युवक को किसी तरह बचाकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने धर्मवीर, रन्नो, रुचि निवासी मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद, दीपक निवासी किशनी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।