फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   -Agra Facebook Friend Blackmailing: facebook friend made obscene video of student for blackmailing in agra

आगरा: 'युवती' ने फेसबुक पर दोस्ती कर छात्र का बनाया अश्लील वीडियो, कॉल करके मांगे रुपये

Thu, 30 Sep 2021 04:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 04:13 PM IST
सार

एक युवती ने वीडियो कॉल करके छात्र का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कॉल करके रुपये की मांग की। बदनामी के डर की वजह से छात्र तनाव में आ गया। 

विज्ञापन
-Agra Facebook Friend Blackmailing: facebook friend made obscene video of student for blackmailing in agra
आगरा: सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सेक्सटॉर्सन गैंग ने कमला नगर के 11वीं छात्र को शिकार बना लिया। उससे फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की गई। एक युवती ने वीडियो कॉल करके छात्र का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कॉल करके रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं जमा करने पर जेल भिजवाने और बदनाम करने की धमकी दी। इससे छात्र तनाव में आ गया। पीड़ित के पिता ने मामले में पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। 

विज्ञापन


छात्र के पिता व्यापारी हैं। छात्र की फेसबुक आईडी पर एक युवती के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। छात्र ने फोटो देखकर रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। मैसेंजर पर मैसेज आने लगे। दोनों के बीच बातें शुरू हो गई। एक दिन वीडियो कॉल आया। सामने एक युवती नजर आ रही थी। वह अपने कपड़े उतारने लगी। उससे भी कपड़े उतारने के लिए बोलने लगी। छात्र बातों में फंस गया। इसके बाद कॉल कट गया।
विज्ञापन


यू-ट्यूब साइबर क्राइम दिल्ली के नाम से मांगी रकम 
कुछ देर बाद मैसेजर पर एक वीडियो आया। यह युवती और उसके बीच का था। इसके बाद एक कॉल आया। कहा कि यू-ट्यूब साइबर क्राइम दिल्ली से बोल रहा हूं। वीडियो के संबंध में एक शिकायत मिली है। इसमें दस साल की सजा हो सकती है। यह सुनकर छात्र घबरा गया। उसने अपने पिता का नंबर दे दिया। इस पर पिता के पास भी कॉल आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे कहा कि एक रसीद भेजी है। मामला सस्ते में निपटाया जा रहा है। सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जमा करने पर मामला दब जाएगा। अगर, जुर्माना अदा नहीं किया तो वीडियो यू-ट्यूब पर डाल दिया जाएगा। उसे बदनाम कर दिया जाएगा। पहले तो छात्र के पिता को लगा कि बेटा बदनाम हो जाएगा। उन्होंने अपने एक परिचित से बात की। 

उन्हें इस तरह से ब्लैकमेल करने वाले साइबर अपराधियों के बारे में जानकारी थी। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने के लिए बोल दिया। अब पीड़ित पिता पुलिस के पास शिकायत करने जाएंगे। जिस नंबर से कॉल आया था, उसको कालर आईडी पर चेक किया। इसमें एक पुलिसकर्मी की फोटो लगी थी।

अंजान लोगों से नहीं करें दोस्ती
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि छात्र का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर अपने एकाउंट बनाने से पहले सावधान रहने की जरूरत है। अपनी आईडी में सुरक्षा विकल्प जरूर करें। प्रोफाइल को लॉक करके रखना चाहिए। 

किसी अंजान व्यक्ति की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर स्वीकार नहीं करें। उस आईडी के बारे में पता करना चाहिए। अपनी आईडी पर किसी तरह का मोबाइल नंबर नहीं डालें। वीडियो कॉल आने पर काट दें। अपने मोबाइल का कैमरा भी आफ कर दें। किसी तरह रुपयों की मांग करने पर पुलिस की सहायता लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed