{"_id":"5e3eecb18ebc3ee5b65628b3","slug":"faake-teachers-will-join-school-soon-mainpuri-news-agr428583237","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त 47 शिक्षक भी जल्द होंगे बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त 47 शिक्षक भी जल्द होंगे बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवंबर 2019 में एसआईटी सूची में शामिल होने के कारण बर्खास्त किए गए 27 शिक्षकों की बहाली के बाद अन्य शिक्षकों की बहाली का कार्य भी तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह 47 अन्य शिक्षक भी बहाल कर दिए जाएंगे। इसके लिए बीएसए ने अधीनस्थों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम की बीएड की डिग्री पाकर शिक्षक बनने वाले जिले के 74 शिक्षकों को एसआईटी फर्जी घोषित किया था। जांच के बाद 30 नवंबर 2019 को जिला समिति के अनुमोदन पर बीएसए ने सभी को बर्खास्त कर दिया था। बीएसए के इस आदेश के विरुद्ध शिक्षकों ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने उन्हें पुन: सेवा में लेने के निर्देश देते हुए सुनवाई जारी रखने को कहा। 74 शिक्षकों में से 27 शिक्षकों की सेवा छह फरवरी को बीएसए ने बहाल कर दी थी, लेकिन 47 शिक्षक अपनी बहाली के लिए चक्कर काट रहे हैं।
शनिवार को बीएसए ने हाईकोर्ट के निर्देश पर इन शिक्षकों की बहाली के लिए भी पटल सहायक को तैयारी करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह इन शिक्षकों को भी बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश हैं कि जब तक अंतिम निर्णय नहीं आ जाता तब तक शिक्षकों को सेवा में रखा जाए। हाईकोर्ट के निर्देश पर उनकी सेवा बहाली की कार्रवाई जारी है। अगले सप्ताह छूटे शिक्षकों को भी बहाल किया जाएगा। इन शिक्षकों को सेवा में बहाल के बाद भी अंतिम निर्णय तक वेतन नहीं दिया जाएगा।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए