{"_id":"5e38569c8ebc3e4b1c556ce1","slug":"faake-teachers-mainpuri-news-agr4277737134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से की फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से की फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आगरा रोड पर संचालित सहायता प्राप्त कॉलेज में प्रधानाध्यापक की फर्जी अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। ये नियुक्ति वर्ष 2003 में की गई थी। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता इकबाल निवासी गाड़ीवान ने सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि वर्ष 2003 में नियम विरुद्ध विद्यालय प्रबंधक व तत्कालीन बीएसए ने मोहम्मद असलम की नियुक्ति प्रधानाध्यापक पद पर कर ली थी। उसने बताया कि असलम द्वारा नौकरी के लिए लगाए गए अभिलेख फर्जी हैं तो वहीं योग्यता भी नियमानुसार नहीं है। इसके बाद भी मिलीभगत के चलते अब तक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। युवक का कहना है कि नौकरी के लिए लगाए गए सभी अभिलेखों के कॉलेज और नाम फर्जी हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की बेसिक शिक्षा विभाग से इतर किसी भी अधिकारी से जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं मोहम्मद असलम ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि सभी अभिलेख सही हैं।