{"_id":"6821733380f7a69c2f088254","slug":"extreme-heat-at-the-taj-water-sprinkler-stopped-working-tourists-were-in-distress-two-fell-ill-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज पर भीषण गर्मी...वाटर स्प्रिंकलर हुआ बंद, पर्यटक हुए बेहाल; दो की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज पर भीषण गर्मी...वाटर स्प्रिंकलर हुआ बंद, पर्यटक हुए बेहाल; दो की बिगड़ी तबीयत
Mon, 12 May 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 09:34 AM IST
सार
ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक भीषण गर्मी में वाटर स्प्रिंकलर बंद होने से बेहाल हो गए। इस दौरान दो पर्यटकों की तबीयत भी बिगड़ गई।
विज्ञापन
वाटर स्प्रिंकलर हुआ बंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटकों को गर्मी से राहत देने के लिए लगाया गया वाटर स्प्रिंकलर दो दिन बाद ही खराब हो गए। अब इन्हें देखने वाला कोई नहीं है। इससे नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से इसी सप्ताह पुरानी मंडी स्थित शाहजहां गार्डन के गेट पर वाटर स्प्रिंकलर लगाया गया था। उद्देश्य था कि पानी की बाैछारों से पर्यटकों को राहत मिलेगी। मगर, ये दो दिन बाद ही बंद हो गए। जिन कर्मचारियों पर इसे चलाने की जिम्मेदारी थी, वह भी नहीं आ रहे हैं। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने जांच कर कार्रवाई की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से दो पर्यटकों की तबीयत खराब
ताजमहल में रविवार को उमस और गर्मी से दो पर्यटकों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें डिस्पेंसरी में उपचार दिया गया। हैदराबाद से आए अप्पारेव को उल्टी और हाथरस की लक्ष्मी देवी को डायरिया हो गया। इन्हें ओआरएस का घोल दिया गया।
ताजमहल में रविवार को उमस और गर्मी से दो पर्यटकों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें डिस्पेंसरी में उपचार दिया गया। हैदराबाद से आए अप्पारेव को उल्टी और हाथरस की लक्ष्मी देवी को डायरिया हो गया। इन्हें ओआरएस का घोल दिया गया।