फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Express will run on the track of dreams

अटल के सपनों के ट्रैक पर नहीं दौड़ेंगी एक्सप्रेस

Fri, 26 Feb 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 26 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Express will run on the track of dreams
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के रेल ट्रैक भांडई-उदी रेल लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन का सपना अधूरा ही रहेगा। आगरा रेल मंडल की ओर से आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेल लाइन के दोहरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। 1100 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव पर बजट में मुहर नहीं लग सकी है। अटल के नाम पर ट्रेन चलाने की मांग भी जनप्रतिनिधियों ने की थी, उसे भी अनदेखा किया गया। मोदी सरकार में अटल के सपनों के ट्रैक पर फिलहाल डेमू पैसेंजर ट्रेन ही दौड़ेगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी जन्मस्थली बटेश्वर में बीहड़ के बीच आगरा से इटावा तक ट्रेन परियोजना की आधारशिला 17 साल पूर्व रखी थी। मोदी सरकार ने पिछले साल अटल के जन्मदिन से एक दिन पहले 24 दिसंबर से भांडई-उदी रेल लाइन पर डेमू पैसेंजर गाड़ी का संचालन शुरू किया। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इसे हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन आगरा कैंट, शमसाबाद, फतेहाबाद, बाह, पिनाहट, बटेश्वर, उदी होकर इटावा तक है। मंत्री ने कहा था कि इस रेल लाइन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए इस रेल लाइन के दोहरीकरण का काम आवश्यक था। बटेश्वर के लोगों ने अटल के नाम पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी मंत्री को दिया था। इसी के बाद मंडल रेल कार्यालय की ओर से आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेल लाइन के दोहरीकरण का प्रस्ताव इलाहाबाद स्थित मुख्यालय भेजा था। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए बजट आवंटित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed