फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   explosion in a house in mainpuri

मैनपुरीः विस्फोट में मकान की दीवार और छत ढही, 2 घायल

Tue, 30 Jan 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेवर (मैनपुरी) Updated Tue, 30 Jan 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
explosion in a house in mainpuri
धमाका होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर गढ़िया में मंगलवार सुबह विस्फोट की तेज आवाज से दहल उठा। गांव में बंद कमरे में तेज धमाका हुआ, जिससे मकान की दीवार और छत ढह गई। 
विज्ञापन


हादसे में दो लोग घायल हो गए। इस दौरान दो किलोमीटर दूर लोगों को धमाके ही गूंज सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में आ गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गांव किशनपुर गढ़िया निवासी किसान रूपलाल शाक्य के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान भी लगभग खंडहर सा हो चुका था। मंगलवार सुबह मकान के अंदर खाली पडे़ कमरे को पुत्र ऋषि तोड़ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

explosion in a house in mainpuri
धमाके के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छोटा भाई गौरव और पड़ोसी रीतेश वहां खडे़ हुए थे। कमरे को तोड़ते समय जब एक दीवार गिरी तभी तेज धमाका हुआ और कमरे की बाकी दीवार व छत उड़ गई। 

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कमरे के दरवाजे फटकर मकान से करीब पांच सौ मीटर दूर जा गिरे। धमाके की चपेट में आकर रीतेश और गौरव घायल हो गए। 

धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पतला रेफर कर दिया गया। 

विस्फोट की जद में आकर रीतेश की आंखे बुरी तरह से झुलस गईं थी। वहीं गौरव को भी काफी चोटें लगीं थीं। पुलिस और फोरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई। सीओ परमानंद पांडेय ने भी मौके का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

हथगोला फटने से तो नहीं हुआ धमाका

किशनपुर गढ़िया में एक मकान में हुए धमाके के बाद लोग तमाम तरह के कयास लगा रहे हैं। धमाके की तीव्रता को देखकर कहा जा सकता है कि विस्फोटक कोई हथगोला भी हो सकता है। 

सवाल उठता है कि तकरीबन खंडहर हो चुके मकान के बंद कमरे में बम या अत्याधिक तीव्रता वाला विस्फोटक किसने और क्यों रखा।  इन सवालों के जवाब पुलिस भी तलाश रही है। वहीं चर्चा हैं कि किसी ने हथगोला छिपाकर रखा था। 

किशनपुर गढ़िया में धमाके के बाद पुलिस किसी भी तथ्य को नजरंदाज नहीं कर रही है। मकान स्वामी से पूछताछ करने के साथ ही उसके पुत्रों से भी जानकारी जुटा रही है। साफ है कि जिस तरह का धमाका हुआ है वह कोई आतिशबाजी का बम नहीं था।

कहीं अपराधियों का ठिकाना तो नहीं

तमाम तरह के कयासों के बीच कुछ लोगों का मानना है। हो सकता है कि बंद मकान को बदमाशों ने अपना ठिकाना बना लिया हो, उन्हीं ने इतनी तीव्रता वाला विस्फोटक कमरे में छिपाकर रखा हो। 

घटना के बाद से गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस विस्फोट के पीछे की सच्चाई के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मैनपुरी के एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कमरे को तोड़ने का काम चल रहा था। 

तभी दीवार गिरते ही तेज धमाका हुआ। धमाका किन कारणों से हुआ, कौन सा विस्फोटक था? इस बारे में फोरेंसिक टीम जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed