फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Explosion Glass Walls Shattered in Travel Agency Owner’s house Basement Wife and Mother Injured

UP: हवा में उड़ा लोहे का दरवाजा, टूट गईं खिड़कियां...घर के बेसमेंट में दो धमाके, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

Tue, 16 Sep 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 08:37 AM IST
सार

आगरा के ट्रैवल एजेंसी संचालक के घर में दो धमाके हुए, जिससे दहशत फैल गई। उसकी मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Explosion Glass Walls Shattered in Travel Agency Owner’s house Basement Wife and Mother Injured
घर के बेसमेंट में दो धमाके - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के शमसाबाद मार्ग पर ट्रैवल एजेंसी संचालक के घर के बेसमेंट में सोमवार शाम को दो धमाके हुए। इससे घर में आग भी लग गई। उनकी पत्नी और मां घायल हो गईं। दरवाजे उखड़ और खिड़कियों के शीशे टूट गए। आवाज सुनकर काॅलोनी के लोग दहशत में आ गए। बेसमेंट में लगी आग को किसी तरह लोगों ने काबू में किया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्रेम नगर मोहल्ला, शमसाबाद मार्ग निवासी भानु प्रताप सिंह के बेटे राजेश तोमर की ट्रैवल एजेंसी है। सोमवार रात करीब 8 बजे घटना हुई। राजेश की मां जानकी देवी घर में 20 मीटर अंदर बने बेसमेंट के कमरे में सिलिंडर से गैस जलाने गई थीं। वहीं बहू साधना कमरे के ऊपर बने जाल पर बैठी थीं। बेटा मनोज और बेटी दीक्षा काम से बाहर गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक से राजेश के घर में दो धमाके हो गए। इससे आसपास के लोग डर गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा घर से धुआं निकल रहा था। वह अंदर पहुंचे तो जानकी दूर पड़ी थीं। साधना पड़ोसी के घर में घायल हालत में मिलीं। लोहे का गेट भी दूर पड़ा था। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।



 
विज्ञापन

सुरक्षित मिला फ्रिज
पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेश का फ्रिज काम नहीं कर रहा था। शाम को कारीगर आया था। वह गैस डालकर गया था। पुलिस ने कंप्रेसर देखा मगर वो सुरक्षित मिला। वहीं गैस सिलिंडर भी सही था। मगर धमाका काफी जबर्दस्त था। राजेश के घर के दरवाजे उखड़ गए। खिड़कियों के शीशे टूट गए। दीवारों में दरार आ गईं। सीढि़यों पर लगी स्टील की रेलिंग भी टूट गई।

 

एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर घर में धमाका होने की आशंका है। चूल्हे की नॉब खुली हुई थी। इससे गैस रिसाव हुआ होगा। बेसमेंट में खिड़की नहीं हैं। जानकी देवी के लाइटर जलाने से धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed