फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   explosion at power substation firozabad due to snake entered in machine

फिरोजाबाद में सांप ने कर दी 21 गांवों की 'बत्ती गुल', भीषण गर्मी में व्याकुल हुए लोग

Fri, 17 May 2019 11:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
explosion at power substation firozabad due to snake entered in machine
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद जिले में विद्युत स्टेशनों पर मेंटीनेंस कार्य और आए दिन हो रहे फाल्ट के कारण बिजली संकट गहराया हुआ है। विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने के कारण भीषण गर्मी में लोग व्याकुल हो जाते हैं। शुक्रवार को तो एक सांप ने 21 गांवों की बिजली गुल कर दी। 
विज्ञापन


दरअसल, सांप घुसने से फरिहा सब स्टेशन की इनकमिंग मशीन में तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। फाल्ट होने से 21 गांवों की बिजली गुल हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सांप को मशीन से बाहर निकाला। इस दौरान करीब दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


बताया गया है कि सुबह तकरीबन 11 बजे फरिहा सब स्टेशन की मशीन में सांप घुस गया। इससे मशीन में तेज धमाके साथ ब्लास्ट हो गया। धमाके में मशीन के अंदर घुसा सांप भी मर गया। घटना से फरिहा टाऊन एवं इटारी फीडर में आने वाले 21 गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य इलाकों में ठप रही विद्युत आपूर्ति

मृत सांप निकलने के बाद मशीनों पर जमे कार्बन को साफ कराया गया। इसके बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई। उधर, शहरी क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों एवं औद्योगिक क्षेत्र में भी करीब एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे जल संकट भी गहरा गया। 

शुक्रवार को पुरुषोत्तम बिहार एवं यूपीएसआईडीसी फीडर पर मरम्मत कार्य किया गया। इसके अंतर्गत आने वाले 25 गांवों में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक विद्युत सप्लाई ठप रही। पुरुषोत्तम बिहार में आने वाले एक दर्जन मुहल्लों में भी यही हाल रहा। रैपुरा फीडर को भी एक घंटे तक बंद रखा। 

भीषण गर्मी के मौसम में पांच घंटे विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण लोग बेचैन हो गए। रैपुरा फीडर बंद होने से पानी का संकट भी रहा। लोगों ने विद्युत सब स्टेशनों पर फोन लगाकर भी विद्युत कटौती की जानकारी ली। दोपहर में गर्मी से लोग परेशान हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed