फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   expired medicine distributed to corona patients in etah

स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही: एटा में कोरोना मरीजों को बांट दी एक्सपायर दवा

Fri, 28 May 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 May 2021 12:08 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना संक्रमितों और संदिग्ध मरीजों को एक्सपायरी दवा बांट दी गई, जिसका पता चलने पर विभाग में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
expired medicine distributed to corona patients in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

एटा जिले में कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग की ओर से होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों को दवाओं की जो किट पहुंचाई गई, उसमें एक दवा एक्सपायर डेट की रख दी गई। शिकायत के बाद स्वास्थ्य महकमे ने आनन-फानन तुरंत टीमें भेजकर दवाएं वापस मंगाईं और दूसरी किट पहुंचाई।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों के साथ-साथ संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग दवा की किट बंटवा रहा है। बुधवार को रैपिड रिस्पांस टीम ने शहर में कोरोना की जांच के दौरान दवाओं की किट का वितरण किया। एक संक्रमित ने जब किट खोलकर देखी तो विटामिन-बी कांप्लेक्स टेबलेट के पत्ते पर एक्सपायरी डेट जनवरी 2021 लिखी थी। 
विज्ञापन


संक्रमित मरीज ने कलक्ट्रेट में संचालित कोविड कंट्रोल रूम पर फोन मिला दिया। कंट्रोल रूम से यह सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई तो विभाग ने तुरंत मेडिकल टीमों को घर भेजकर दवा को वापस मंगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बांटी गई थीं 100 किट
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दवाओं की 100 किट बांटी गई थीं। एक्सपायर विटामिन-बी कांप्लेक्स के 96 पत्ते वापस मंगा लिए गए हैं। चार किटों की जानकारी की जा रही है।

कार्पोरेशन से आई थी दवा
किट बनाने के लिए जीटी रोड स्थित कार्पोरेशन से दवा सीएमओ कार्यालय आती है। अन्य दवाओं के साथ कार्टून में यह दवा आई। कोरोना मरीजों और संदिग्ध मरीजों को दी जाने वाली किट में पैरासीटामोल, विटामिन-सी, जिंक, विटामिन-बी, आइवरमैक्टीन आदि दवाएं होती हैं। 

इनके खिलाफ नोटिस जारी
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अमृत सिंह, मलेरिया निरीक्षक गजेंद्र सिंह, श्यामसुंदर व दीपक कुमार, फील्ड वर्कर श्रीपाल और उमेश कुमार को नोटिस जारी कर दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि एक्सपायरी दवा वितरण का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है, आखिर लापरवाही कहां से हुई। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। तीन दिन में जांच कर वह अपनी रिपोर्ट देगी। 

डीएम विभा चहल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में जानकारी की गई है। अगर एक्सपायरी डेट की दवा वितरित हुई है तो पता किया जाएगा कि गलती किस स्तर से हुई। इसकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed