{"_id":"6515341f18a1df936408a776","slug":"experts-said-in-seminar-organized-in-agra-risk-of-building-collapse-due-to-poor-quality-bars-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सेमिनार में विशेषज्ञों ने रखी राय, बोले-खराब क्वालिटी की सरिया से इमारत गिरने का रहता खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सेमिनार में विशेषज्ञों ने रखी राय, बोले-खराब क्वालिटी की सरिया से इमारत गिरने का रहता खतरा
Thu, 28 Sep 2023 01:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:36 PM IST
सार
आगरा में टाटा टिस्कॉन की तरफ से आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों नेअपनी राय रखी। कहा कि खराब क्वालिटी की सरिया से इमारत गिरने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
टाटा टिस्कॉन और अमर उजाला का सलाहकार बात पते की कार्यक्रम आयोजित हुआ, सवाल पूछते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में टाटा टिस्कॉन की तरफ से सेमिनार आयोजित किया गया। अपने सपनों का आशियाना बनाते समय हम हर चीज बेहतर चाहते हैं। लेकिन, निर्माण की रीढ़ उसमें इस्तेमाल होने वाली सरिया होती है। खराब क्वालिटी की सरिया के इस्तेमाल से इमारत गिरने का खतरा रहता है। भवन या निर्माण का लोड सरिया ही वहन करती है। ये बातें मंगलवार को टाटा टिस्कॉन की सेमिनार में विशेषज्ञों ने कही। मौका था अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में होटल हावर्ड प्लाजा द फर्न में आयोजित सलाहकार बात पते की का।
विज्ञापन
टाटा स्टील्स के सीनियर सेल्स मैनेजर जगन्नाथ प्रसाद मिश्रा ने कहा हम घर बनाते समय बढि़या टाइल्स, पेंट, आकर्षक लाइट्स, नया फर्नीचर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, हर निर्माण की जान उसमें इस्तेमाल होने वाली सरिया होती है। पूरे भवन का लोड वहन करती हैं। सवाल उठता है कि सही सरिया का चुनाव कैसे करें।
विज्ञापन
ऐसे सवालों का एक ही जवाब है टाटा स्टील। जिसमें ज्यादा ताकत है। ज्यादा लचक व खिचाव है। इसमें बचत भी ज्यादा है। तौल का झंझट नहीं। गिनकर सरिया घर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा अधिकृत डीलर से ही सरिया खरीदें।
विज्ञापन
निर्माण विशेषज्ञ अंकुर जैन व राहुल सिंह ने कहा डीलर का नियुक्तिपत्र जरूर देख लें। सरिया के साथ उसका टेस्ट प्रमाणपत्र जांचें। आपके भवन निर्माण को बेहतर बनाने के लिए ग्राहक सेवा इंजीनियर की सुविधा है। जो निशुल्क सलाह देते हैं।
सेमिनार में गृह निर्माण की आधुनिक तकनीक, ज्यादा सुरक्षा, भूकंप प्रतिरोध क्षमता, ईको फ्रेंडली गृह निर्माण पर चर्चा की गई। इसमें सरपंच, पंचायत मित्र, प्रधान, किसान, शिक्षक व स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा बिल्डर, आर्किटेक्ट, ठेकेदार, होम लोन आफिसर आदि मौजूद रहे। सेमिनार में राहुल राजौरिया, राजेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए।