फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   exmination danger

सात लाख छात्रों की परीक्षा पर संकट

Thu, 18 Feb 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 18 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
exmination danger
परीक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या का खुलासा न हो पाने से सात लाख छात्रों की परीक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के तमाम कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र जारी नहीं हो पाए हैं, जबकि परीक्षाएं एक मार्च से हैं। 75 हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनके परीक्षा फार्म ही नहीं भरे गए। जिन 14 कॉलेजों के संचालकों पर हत्या का शक है, उनके 10 हजार विद्यार्थियों की मुश्किल और बढ़ गई है। इन्हें लॉग-इन कोड जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सतेंद्र सिंह कहने के लिए वरिष्ठ सहायक थे, लेकिन परीक्षा का सारा काम उन्हीं के जिम्मे था। परीक्षा कार्यक्रम बनाने से लेकर कॉलेजों के परीक्षा फार्म भरवाने तक सब कुछ अफसरों ने उन्हीं के हाथ में दे रखा था। उनकी हत्या हो जाने से तीन मुसीबत एक साथ आईं। पहला, कॉलेजों की लॉग-इन आईडी जारी होने से रह गई है। मुसीबत में फंसने के डर से वरिष्ठ सहायक का चार्ज लेने को कोई भी कर्मचारी तैयार नहीं है।
विज्ञापन


दूसरा, जिन 14 कॉलेज संचालकों पर हत्या का शक है, वे पूछताछ के डर से फीस जमा कराने नहीं आए। इनकी लॉग-इन आईडी (कोड) बंदकर इन्हें नोेटिस जारी किया गया था। तीसरा, हत्या के बाद पांच दिन से तमाम कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र अभी तक तैयार भी नहीं हो पाए हैं। परीक्षा विभाग के जिस कमरा नंबर 32 में तमाम रिकार्ड रहते हैं, वहां जाने से कर्मचारी क्या, अधिकारी तक घबरा रहे हैं। इस कमरे के एक -एक दस्तावेज की पुलिस जांच कर रही है। कुल मिलाकर अभी तक परीक्षा संबंधी तैयारी शून्य है। ऐसे में परीक्षा टलने के आसार बन रहे हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज में भी संकट
एसएन मेडिकल कालेज के एमबीबीएस फाइनल की परीक्षा 24 फरवरी से होनी है। इसमें 150 छात्र शामिल होंगे। हड़ताल के चलते कालेज की लॉग-इन आईडी नहीं खुली है। इससे छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे। अगर 31 मार्च तक परिणाम घोषित नहीं हुआ तो ये इंटर्नशिप में शामिल नहीं हो सकेंगे। छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। एक साल की इंटर्नशिप अप्रैल से शुरू होती है।

वर्जन
- सभी मांगें मान ली गई हैं, अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी है, छात्र हित में कर्मचारियों से हड़ताल समाप्ति की अपील की गई है। ताकि परीक्षाएं समय से शुरू हो सकें। - प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल ( कुलपति, डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय)
- कुलपति को स्थिति की गंभीरता से अवगत करा दिया है। पत्र लिखकर लॉग-इन आईडी खुलवाकर समय पर परीक्षा कराने की बात कही है।
- डा. एसके गर्र्ग  ( प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज )
- सतेंद्र सिंह के हत्यारों की पहचान कर ली गई है, सिर्फ गिरफ्तारी होनी बाकी है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - संजीव घुले ( एसपी सिटी )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed