फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exhibition struggle committee formed to save existence

Agra News: अस्तित्व बचाने को प्रदर्शनी संघर्ष समिति गठित

Fri, 14 Apr 2023 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Exhibition struggle committee formed to save existence
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के आजीवन सदस्यों की वरिष्ठ सदस्य किशन बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता में भीमसेन मंदिर में बैठक हुई। बैठक में प्रदर्शनी में अनियमिताताओं और सदस्यों की उपेक्षा होने पर प्रदर्शनी संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति का संयोजक प्रशांत मिश्रा को चुना गया।दयाशंकर तिवारी ने कहा कि बिना आमसभा की सहमति के रजिस्टर्ड कराए गए संविधान को निरस्त कर नया संविधान बनाया जाए, जिसमें आजीवन सदस्यों की भी सहभागिता हो। नुमाइश पंडाल में आयोजित किसी भी कार्यक्रम का किराया संबंधित से लिया जाए। सुधीर गुप्ता ने कहा कि सदस्यों के साथ प्रबंध समिति द्वारा उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। प्रेमबाबू अम्बेश ने कहा कि 2023 में प्रदर्शनी में आयोजित कार्यक्रम के नियम विरुद्ध तरीके से वह लोग संयोजक बना दिए गए जो नुमाइश के सदस्य ही नहीं हैं।
विज्ञापन

आशुतोष तिवारी ने कहा कि नुमाइश पर अधिकारियों ने कब्जा कर लिया है सदस्यों को उपेक्षित रखा जा रहा है। प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शनी के मूल स्वरूप को वापस लाने के लिए हर प्रयास किया जाए। शहाबुद्दीन ने कहा कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के कहने के बाद भी 2022 के संयोजकों का पूर्ण भुगतान प्रबंध समिति द्वारा नहीं किया गया। श्रीकृष्ण सिंह पहलवान ने कहा कि वर्ष 2022 के आयोजन के आय व्यय का ब्यौरा अभी तक सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन

प्रीती चौहान, कन्हैया लाल धूसिया, किशनचंद्र उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। गजेंद्र सिंह चौहान मुन्ना, सुमित पांडेय, डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना ने पत्र भेजकर अपना समर्थन दिया। रामकुमार मिश्रा, आशीष धूसिया, बहाबुद्दीन, सत्यनारायण गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, मोहम्मद खालिद, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, रोबिन तिवारी, विमलकांत प्रधान, पीपी चौहान, आकाश तिवारी मौजूद रहे। संचालन प्रशांत मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed