Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exercise extra caution on social media; flying squads and SSTs will keep a watch.

Agra News: सोशल मीडिया पर बरतें खास सतर्कता, उड़नदस्ते व एसएसटी करेंगे निगरानी

Fri, 20 Nov 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Exercise extra caution on social media; flying squads and SSTs will keep a watch.
आगरा। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 9 उड़नदस्ते (एफएसटी) और 9 स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) निगरानी रखेंगी। मतदाताओं को किसी तरह से प्रभावित करने के लिए वितरित की जाने वाली मुफ्त चीजों पर खास नजर रखेंगी। अभी से अवैध शराब से लेकर हथियार आदि की धरपकड़ का कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार का त्वरित जवाब देने को कहा गया।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1950, सी-विजिल एवं जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण किया जाएगा। सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तथ्यपरक उत्तर देने के साथ ही झूठी व भ्रामक खबरों को साइबर सेल से भी साझा किया जाए।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने एवं उसमें संशोधन की प्रक्रिया को पूरी सावधानी, पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता भय, दबाव, प्रलोभन अथवा अन्य किसी कारण से अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे। निगरानी से संबंधित 20 से अधिक एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-। आज से ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर होंगे शुरू
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि ईवीएम की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी जनपदों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) 20 नवंबर से प्रारंभ किए जाएंगे। मोबाइल जागरूकता वैन गांवों, मोहल्लों एवं मतदान केंद्रों तक पहुंचकर मतदाताओं को प्रक्रिया बताएंगी।

-। क्रिटिकल मतदान केंद्रों की होगी पहचान
वल्नरेबिलिटी मैपिंग के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों एवं मतदान केंद्रों की पहचान की जाएगी, जहां मतदाताओं को भय, दबाव, धमकी या प्रलोभन से प्रभावित किया जा सकता है। सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के निरीक्षण एवं रिपोर्ट के आधार पर क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पिछले चुनावों के अनुभवों के आधार पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की उपलब्धता, आवश्यकता एवं तैनाती की रणनीति की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed